ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड, भिलाई व बिलासपुर से पकड़ाए आधा दर्जन आरोपी, मास्टर माइंड फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड, भिलाई व बिलासपुर से पकड़ाए आधा दर्जन आरोपी, मास्टर माइंड फरार

By Mohan Rao
Published: May 16, 2024
Share
कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
SHARE

भिलाई। नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्याकांड का मास्टरमाइंड अब भी फरार है। हत्याकांड के बाद आरोपी अलग अलग भाग गए। नारायणपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सभी जिलों में नाकेबंदी की गई। इस दौरान बिलासपुर व भिलाई से आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विक्रम बैस की हत्या के बाद छत्तीसगढ़ के आठ अलग- अलग जिलों से आरोपितों के इनपुट मिले। इसी कड़ी में जांच के दौरान नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली की तीन आरोपी भिलाई के हास्पिटल सेक्टर इलाके में छिपे हैं। नारायणपुर पुलिस ने एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला से संपर्क किया। दुर्ग एसपी ने नारायणपुर पुलिस के सहयोग के लिए दुर्ग क्राइम यूनिट की टीम को निर्देश दिया। इसके बाद तीनों टीमों ने मिलकर हास्पिटल सेक्टर में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजीव सिंह, सैमुवल तथा राजीव रंजन हैं।

भिलाई के अलावा बिलासपुर से भी हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार की रात नारायणपुर एसपी ने इनपुट दिया कि कांग्रस नेता के हत्यारे बिलासपुर की तरफ भाग रहे हैं। इसके बाद मंगलवार रात को पुलिस ने रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे समेत अन्य रास्तों पर नाकेबंदी कर दी। इस दौरान रायगढ़ मार्ग पर टोल गेट में बैरियर तोड़कर बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस को कुचलने का प्रयास किया और भाग गए। मंगलवार रात को एक आरोपी और दूसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। बिलासपुर पुलिस ने वारदात में शामिल जसप्रीत सिंह जस्सी और विश्वजीत नाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मनीष राठौर है हत्या का मास्टर माइंड
इस पूरे हत्याकांड का मास्टर माइंड मनीष राठौर को बताया जा रहा है। मनीष राठौर फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार मनीष राठौर, जसप्रीत सिंह जस्सी और विश्वजीत नाग नारायणपुर में पहले सट्‌टेबाजी करते थे पुलिस इन पर कई बार इन पर कार्रवाई कर चुकी है। वर्तमान में यह भी ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में कांग्रेस नेता विक्रम बैस भी शामिल है और इनके बीच यहीं से व्यचसायिक प्रतिस्पर्धा शुरू हुई। कांग्रेस नेता की हत्या के लिए ट्रांसपोर्टर मनीष राठौर, विश्वजीत नाग और जसप्रीत सिंह जस्सी ने मिलकर बाहर से शूटर बुलाए थे। पूरी प्लानिंग के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मास्टर माइंड सहित पकड़े गए उसके साथी पहले से शहर से छोड़कर चले ताकि उनपर किसी को शक न हो। बाहरहाल पुलिस मनीष राठौर की तलाश कर रही है। इस मामले में आगे और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

बैठक रूम के ये 10 टिप्स नहीं अपनाएं तो होगा नुकसान
नेशनल वर्कशॉप में बोले सीएम साय- पीएम मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बना विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था
Big News : बच्चा चोरी के शक में अब छत्तीसगढ़ के इस जिले में पिटे दो लोग… एक के सिर में आई चोट
टाउनशिप को स्वच्छ जल देने युवा कांग्रेस से बढ़ाया हाथ…. मो शाहीद के नेतृत्व में शुरू किया घर-घर नि:शुल्क पेयजल पहुंचाने का अभियान
तो हमारा हाल भी श्रीलंका जैसा न हो जाए, फ्री बांटने वाली स्कीमों पर पीएम मोदी से बोले अफसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Job Placement: हेल्थ केयर को लेकर व्यवसायिक प्रशिक्षण, 80 में से 51 बच्चों का हुआ चयन Job Placement: हेल्थ केयर को लेकर व्यवसायिक प्रशिक्षण, 80 में से 51 बच्चों का हुआ चयन
Next Article Monsoon Alert : 31 मई को केरल में दस्तक, 13 से 17 जून के बीच छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून… IMD का पूर्वानुमान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?