ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, बुध या गुरुवार को आ सकती है दूसरी सूची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, बुध या गुरुवार को आ सकती है दूसरी सूची

By Mohan Rao
Published: October 17, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

भिलाई। कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव उपसमिति की बैठक आज होने जा रही है। उम्मीद है कि पार्टी बुधवार या गुरूवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दे। आज की बैठक में प्रमुख रूप से हारी हुई सीटों पर चर्चा होने की संभावना है। पिछली बैठक के बाद कई सीटों पर चर्चा के बाद भी सहमति नहीं बन पाई थी। सिर्फ प्रारंभिक बातचीत के बाद ऐसे नामों पर अगली बैठक में विचार करने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक इसलिए भी अहम् है, क्योंकि इसमें विधायकों के टिकट काटे जाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। रविवार को जब कांग्रेस ने पहली सूची जारी की थी, तब कुल 8 विधायकों के टिकट काटे गए थे।

सीईसी की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल ही दिल्ली रवाना हो चुके हैं। बैठक में केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेता भी भागीदारी करेंगे। इनमें सीएम भूपेश के अलावा प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री व केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। माना जा रहा है कि आज की बैठक में नए चेहरों को मौका देने पर सहमति बन सकती है। पार्टी का फोकस खासतौर पर युवाओं पर है। ऐसे में जिन सीटों पर पार्टी को पिछले चुनाव में हार मिली थी, वहां युवा चेहरों को तरजीह दी जा सकती है। पहली सूची में दुर्ग जिले की 6 में से महज 2 सीटों पर ही प्रत्याशी तय हो पाए थे। बाकी बकी 4 में से 2 सीटों पर पिछली बैठक में चर्चा हुई थी, लेकिन निर्णय नहीं हो पाया था। ऐसे में संभावना है कि इन दो सीटों पर प्रत्याशी के नाम फायनल हो जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यदि आज की बैठक में सभी नाम तय नहीं हो पाए तो जिले की दो कथित विवादित सीटों का ऐलान तीसरी सूची में किया जाएगा। इधर, आज की बैठक को लेकर दावेदारों में खासी बेचैनी है। इन दावेदारों ने अपने-अपने जरिए रायपुर से दिल्ली तक को खंगालने की कोशिश भी की है। इसी आधार पर कांग्रेस की राजनीति में कयासों का दौर चल रहा है। यह चर्चा जोरों पर है कि किस विधायक का टिकट काटा जा रहा है और किसे चुनाव लडऩे का अवसर मिलने जा रहा है।

जो क्षेत्र में सक्रिय, उन्हें हरी झंडी
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 8 विधायकों के टिकट काटे थे। वहीं ज्यादातर विधायकों को पहले ही संकेत मिल चुके हैं कि उन्हें चुनाव लडऩा है। ऐसे विधायकों ने क्षेत्र में तैयारियां भी शुरू कर दी है। दिल्ली रवाना होने से पहले केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य टीएस सिंहदेव ने भी इस ओर इशारा किया। उन्होंने क्रिकेट वल्र्ड कप की खुमारी में कहा कि जो खिलाड़ी फार्म में चल रहा है, उनकी टिकट तय है। उनका इशारा स्पष्ट था कि जो विधायक क्षेत्र में सक्रिय हैं, उनकी टिकट नहीं कटने जा रही है। हालांकि सिंहदेव ने यह भी स्पष्ट किया कि बाकी बची 60 सीटों में कई नामों को बदला जा सकता है। इसके लिए उनका कामकाज और कार्यप्रणाली को देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम में कोई खिलाड़ी ओपनर होता है तो कोई तीसरे नंबर पर खेलता है। टीम की जरूरत के हिसाब से बदलाव होते रहते हैं।

जातिगत समीकरणों को ज्यादा तवज्जो
कई चरणों की प्रक्रिया के बाद सीईसी तक पहुंचे उम्मीदवारों के नामों को फायनल करने में कई समीकरण ध्यान में रखे जा रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जातिगत समीकरण है। क्षेत्र की आबादी और वहां की जनसंख्या, प्रत्याशी की जाति और क्षेत्र में उसकी स्थिति आदि का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि छत्तीसगढ़ से दिल्ली भेजे गए नाम ज्यादतर सिंगल ही हैं, लेकिन कई नामों को लेकर सामंजस्य नहीं बन पाया। ऐसे ही नामों को पेंडिंग में डाल दिया गया था। आज की बैठक में ऐसे नामों के साथ अब स्थानीय हालातों को देखकर गुण-दोष तय किया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो दूसरी सूची में 40 के आसपास प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। सीईसी की पिछली बैठक 12 अक्टूबर को हुई थी, जब पितृपक्ष चल रहा था। जबकि पहली सूची 15 अक्टूबर के नवरात्र के पहले दिन जारी की गई।

विधायकों के टिकट काटने की रणनीति
विधानसभा के चुनाव हों या लोकसभा के, भाजपा प्रत्येक चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के टिकट काटती है। कहा जाता है कि ये फॉर्मूला एंटी इनकम्बेंसी की काट में सहायक होता है। 30 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट में कांग्रेस की भी यही रणनीति झलक रही है। कांग्रेस ने सीटिंग विधायकों के टिकट काटने के साथ ही भाजपा वाली एक और रणनीति अपनाई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ चुनाव में सांसद दीपक बैज को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है। दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। वह चित्रकोट सीट से चुनाव मैदान में हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दूसरी सूची में पार्टी कुछ और बड़े चेहरों को भी मैदान में उतारने का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस की पहली सूची में एसटी आरक्षित 14 और एससी आरक्षित तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं। 17 आरक्षित सीटें हटा दें तो सामान्य वर्ग की 13 सीटों के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। 13 सामान्य सीटों में से नौ सीटों से पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी से आने वाले नेताओं पर दांव लगाया है। ओबीसी के नौ में से तीन उम्मीदवार साहू समाज से हैं।

उपलब्धि: नाचा को मिला ‘ग्लोबल कम्युनिटी ऑस्कर अवार्ड ‘ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ द ईयर’ : मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई
कृषि मेला का आयोजन 4 से 5 फरवरी तक, सीएम बघेल शामिल होने मिला न्योता
जनता की समस्या का निदान ही सर्वोपरि कार्य: वोरा
CG Crime : नाबालिग को घुमाने के बहाने ले गए बदमाश, तीन दिन तक करते रहे रेप… आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद में गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन में लगी आग, बीच सड़क मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 05 # 17 October 2023
Next Article CG Assembly Elections 2023 : बिलासपुर में लाखों के चांदी के जेवर पकड़ाए, 7 लाख कैश भी बरामद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?