ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस ने किया नगरीय निकाय चुनाव और घोषणा पत्र समिति का ऐलान, पूर्व सीएम भूपेश से लेकर देवेन्द्र यादव तक का नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

कांग्रेस ने किया नगरीय निकाय चुनाव और घोषणा पत्र समिति का ऐलान, पूर्व सीएम भूपेश से लेकर देवेन्द्र यादव तक का नाम

By Mohan Rao
Published: January 16, 2025
Share
कांग्रेस पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाई समिति
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। नगरीय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने दो समितियों की घोषणा की है। दिल्ली में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद देर रात कांग्रेस ने नगरीय निकाय समिति और घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। नगरीय निकाय चुनाव समिति में 18 नेताओं के नाम हैं। वहीं घोषणा पत्र समिति में 12 नेताओं को शामिल किया गया है।

बता दें छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर में है। प्रदेश के 10 नगर निगमों के साथ नगरा पालिकाओं व नगर पंचायतों में चुनाव होना है। बताया जा रहा है कि 18 जनवरी के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव को लेकर कमेटी गठित कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव समिति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, विधायक देवेन्द्र यादव, ताम्रध्वज साहू सहित 18 कांग्रेस नेता शामिल हैं। इसमें विशेष आमंत्रित सदस्यों में NSUI, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है।

इसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाई गई घोषणा पत्र समिति का संयोजक सत्यनारायण शर्मा बनाया गया है। इस समिति में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, गुरु रुद्रकुमार, अमरजीत भगत,अनिला भेंडिया और एजाज ढेबर समेत 12 नेताओं को शामिल किया गया है। निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने में इस कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव मो शाहिद बने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी, विधानसभा चुनाव के पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी
मरवाही वन मण्डल में कैम्पा मद से गत चार वर्षों में कराए गए कार्यों की होगी जांच
विधायक देवेन्द्र की पहल : रायपुर की तर्ज पर भिलाई में भी बनेगा सेमी ओलंपिक स्वीमिंग पुल
गुस्ताखी माफ़: “यातायात सुरक्षा!” यह किस चिड़िया का नाम है
Political News: क्लोज फाइट की संभावनाओं के बीच भावी विधायकों की घेराबंदी में जुटे दल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यह है छत्तीसगढ़ का खूबसूरत वाटर फॉल, 100 फीट की ऊंचाई से बहता झरना, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र
Next Article छत्तीसगढ़ जूनियर बालक एवं बालिका टीम की घोषणा, महाराष्ट्र नागपुर में खेलेंगे राष्ट्रीय चैंपियनशिप

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?