ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन को लेकर कन्फ्यूजन, इस बार दो दिन रहेगी कार्तिक अमावस्या, 1 नवंबर को भी कर सकते हैं लक्ष्मी पूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन को लेकर कन्फ्यूजन, इस बार दो दिन रहेगी कार्तिक अमावस्या, 1 नवंबर को भी कर सकते हैं लक्ष्मी पूजन

By Mohan Rao
Published: October 31, 2024
Share
दीपावली पर लक्ष्मीपूजन
SHARE

भिलाई। दीपावली पर्व को लेकर इस बार लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति निर्मित हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष दीपावली का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। लेकिन इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन पड़ने के कारण दिवाली के त्योहार को लेकर कुछ कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है कि दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई जाय या फिर 01 नवंबर को। हालांकि पंडितों ने इसका भ्रम दूर किया है। देश के अधिकतर हिस्सों में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है यानी लक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को होगा। साथ ही 1 नवंबर को भी लक्ष्मी पूजन के लिए मुहूर्त है। इसलिए एक नवंबर को भी दीपावली मनाई जा सकती है।

दीपावली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जिसे दीपोत्सव भी कहा जाता है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। दीपावली पर धन और समृद्धि के देवी महालक्ष्मी का विशेष पूजन करने का विधान होता है। शास्त्रों में दिवाली पर महालक्ष्मी का पूजन अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न में सबसे सर्वोत्तम माना गया है। प्रदोष काल के अलाव महानिशीथ काल में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी का प्राकट्य अमावस्या तिथि के संध्याकाल में हुआ था इस कारण से दिवाली का पर्व और लक्ष्मी पूजन प्रदोषकाल और रात्रिकाल निशीथ काल में होती है। 

दो दिन रहेगी कार्तिक अमावस्या की तिथि
पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 तारीख को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है और यह तिथि 01 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। माता लक्ष्मी अमावस्या तिथि में प्रदोष काल और निशिथ काल में भ्रमण करती हैं इसके कारण माता की पूजा प्रदोष काल और निशीथ काल में करने का विधान होता है। 31 अक्तूबर, गुरुवार के दिन पूरी रात्रि अमावस्या तिथि के साथ प्रदोष काल और निशीथ मुहूर्त काल भी है। ऐसे में शास्त्रों के अनुसार 31 अक्टूबर के दिन दीवाली का पर्व और लक्ष्मी पूजन करना सबसे अधिक फलदाई होगा, क्योंकि दिवाली का पर्व तभी मनाना उत्तम रहता है जब प्रदोष से लेकर निशिथा काल तक अमावस्या तिथि रहे। यदि दिवाली पर सूर्योदय के बाद तीन प्रहर तक कोई तिथि व्याप्त हो तो उदयकाल में तिथि होना माना जाता है और उसी काल में पूजा करना शास्त्र सम्मत है। ऐसे में 01 नवंबर को अमावस्या तीन प्रहर की है और प्रदोष व्यापिनी भी है। इस कारण से कुछ पंडित दीपावाली 1 नवंबर को मनाने की सलाह दे रहे हैं।

दीपावाली 2024- अमावस्या तिथि
दीपावली पर कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्तूबर को दोपहर 03:52 मिनट से शुरू होगी जो कि 1 नवंबर को शाम 06:16 मिनट तक रहेगी। दिवाली पर देवी लक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त) और स्थिर लग्न में किया जाना चाहिए। प्रदोष काल का समय हर दिन सूर्यास्त होने से 2 घड़ी यानी 48 मिनट तक रहता है। दिल्ली के समय अनुसार 31 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट पर सूर्यास्त होगा। 31 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से अमावस्या प्रारंभ हो चुकी होगी और प्रदोष काल अमावस्या तिथि पर रहेगी। ऐसे में 31 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट के बाद दिवाली लक्ष्मी पूजन आरंभ कर दें। दूसरी ओर 1 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट तक अमावस्या तिथि व्याप्त रहेगी और सूर्यास्त 05 बजकर 36 मिनट होगा। इस तरह से 01 नवंबर को भी प्रदोष काल और अमावस्या तिथि व्याप्त रहेगी। यानी 01 नवंबर को शाम 05 बजकर 36 मिनट से लेकर अमावस्या तिथि के समापन 06 बजकर 16 मिनट तक लक्ष्मी पूजन के लिए करीब 40 मिनट का ही शुभ मुहूर्त मिलेगा। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी।

दुर्ग में पार्किंग ठेकेदार की हत्या, चाकू मारकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश… आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
छावनी सूर्यकुंड में छठ की तैयारियों का पार्षद दया सिंह ने लिया जायजा, लोगों ने मिले और समस्याएं भी सुनी
संक्रमण को रोकने आयुक्त ने बताए टिप्स….. केवल सेनेटाइजर ही नहीं, आइसोलेशन वाले घरों से निकलने वाले कचरा को भी रखे अलग
कोरोना का असर: शिक्षकों का वेतन न दे पाने के कारण कुम्हारी का यह स्कूल हुआ बंद, प्राचार्य ने की भावुक अपील
Breaking News : पुरानी गाड़ी का फैंसी नंबर नई गाड़ी में कर सकेंगे इस्तेमाल, सीएम साय कैबिनेट का बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PWD के इंजीनियर्स काे मिला दिवाली का तोहफा, सरकार ने दिया प्रमोशन, आदेश जारी
Next Article कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?