ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि: भोपाल की लैब से 3 में से 2 सैंपल की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि: भोपाल की लैब से 3 में से 2 सैंपल की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By @dmin
Published: January 8, 2021
Share
Two dates fixed for Bhoomi Pujan of Ram temple construction
Two dates fixed for Bhoomi Pujan of Ram temple construction
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। पंचकूला के तीन पोल्ट्री फार्म में से दो के नमूने जांच में पॉजिटिव मिले हैं। पशुपालन विभाग ने नमूनों को भोपाल की लैब में जांच के लिए भेजा था। जालंधर लैब की पहली रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी। पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने इसकी जानकारी दी। 
चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में दलाल ने बताया कि सिद्धार्थ पोल्ट्री फार्म गांव खेड़ी, रायपुरानी और नेचर पोल्ट्री फार्म ढांढलवर गांव धनौली की मुर्गियों में बर्ड फ्लू मिला है। इनमें एच5एन8 इन्फ्लूएंजा पाया गया है। यह ज्यादा घातक नहीं है। एच5एन1 इन्फ्लूएंजा सबसे घातक माना जाता है। 
एसकेएम पोल्ट्री फार्म गांव मौली की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन दो फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनके एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 5 पोल्ट्री फार्म की 1 लाख 66 हजार 328 मुर्गियों को मारकर जलाया या दबाया जाएगा। एक से दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले फार्म की मुर्गियों की निगरानी रखी जाएगी। 
पांच फार्म की मुर्गियों को मारने के लिए 40-50 टीमें गठित कर दी गई हैं। इन पोल्ट्री फार्म के संचालकों को प्रति मुर्गी 90 रुपये मुआवजा दिया जाएगा। पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच स्वास्थ्य विभाग करेगा। बर्ड फ्लू की पुष्टि वाले फार्म के एक किलोमीटर के दायरे के फार्म में कार्यरत कर्मचारियों को एंटी वायरल दवाइयां दी जाएंगी। पशुपालन मंत्री ने कहा कि लोगों की सेहत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। जींद के सफीदों में स्थित पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों की भी निगरानी रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग उन कर्मचारियों के नमूने भी लेगा, जिन्हें सर्दी, जुकाम की शिकायत है।

Big news : रायपुर में पकड़ाए लारेंस विश्नोई के शूटर, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे बदमाश
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र व महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस का तीन दिवसीय रायपुर दौरा कल, भव्य स्वागत की तैयारी
किसानों के लिए भाजपा का धरना प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी, भूपेश सरकार की तरह किसान हितैषी योजनाएं लागू करें मोदी सरकार-अलताफ अहमद
पुलिस ने स्कूटी से जब्त किया 34 लाख रुपए से ज्यादा, जांच में पकड़ाया कैश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Kite Festival on January 10: The smell of delicious dishes will be 10 जनवरी को पतंग उत्सव: रंग बिरंगे पंतगों के बीच बिखरेगी स्वादिष्ट व्यंजनों की महक…. जाने पूरा शेड्यूल
Next Article The traffic police cannot take action even if there is not a complete paper पूरे पेपर नहीं होने पर भी ट्रैफिक पुलिस नहीं कर सकती चालानी कार्रवाई… मोटर व्हीकल एक्ट में इन नियमों का है प्रावधान… जाने क्या कहते हैं यातायात के यह नियम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?