रायपुर। छत्तीसगढ़ मे कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार की रात 97 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। जिनमें से बिलासपुर 40, कोरबा 25, रायगढ़-महासमुन्द 7-7, रायपुर 5, दुर्ग-राजनांदगांव 3-3, कवर्धा-मुंगेली 2-2, सरगुजा-सुरजपुर-बेमेतरा में 1-1 मरीज मिले हैं. प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1397 हो गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 982 हो गई है. अभी तक 401 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है.




