ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भरोसे का सम्मेलन : खड़गे बोले – सार्वजनिक कंपनियों को निजी हाथों में दे रही मोदी सरकार, सीएम बघेल से पूरा छत्तीसगढ़ खुश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

भरोसे का सम्मेलन : खड़गे बोले – सार्वजनिक कंपनियों को निजी हाथों में दे रही मोदी सरकार, सीएम बघेल से पूरा छत्तीसगढ़ खुश

By Mohan Rao
Published: August 13, 2023
Share
भरोसे का सम्मेलन
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 70 सालों में कांग्रेस द्वारा देश के लिए किए गए कई कार्यो का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार भी सराहना की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं को जनकल्याणकारी बताया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सार्वजनिक कम्पनियों को निजी हाथों में दिया जा रहा है। भांगड़ा नागल, हीराकुंड बांध से लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र हमारी सरकार ने बनाया है। आजादी के बाद से हमने एम्स बनाया, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोली। बड़े बड़े कारखाने, टेक्सटाइल यूनिट बनाए, औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया। देश को आगे बढ़ाने का काम किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पब्लिक सेक्टर को मजबूती देने का काम किया।

हमारी दी हुई शिक्षा से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पिछले 70 सालों में हमने जो शिक्षा की बुनियाद रखी उसी बुनियाद पर चलकर मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने। छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट की नीव हमारी सरकार ने रखी। हमारी सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाकर गरीब एवं आम जनता को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह भरोसे का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि आपके मुख्यमंत्री और उनके नेतृत्व की सरकार ने आपसे जो वादा किया था उसे पूरा किया।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की सरकार ने जो आपको भरोसा दिया उसे पूरा करके दिखाया छत्तीसगढ़ सरकार निडर होकर गरीबों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान करने के संकल्प को पूरा करने का कार्य कर रही है।छत्तीसगढ़ सरकार न्याय योजना पर बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया, किसानों का कर्ज माफ किया आज यहां का प्रत्येक नागरिक संतुष्ट है। छत्तीसगढ़ की सरकार न्याय योजनाओं से समाज के अलग अलग वर्गों को सीधे लाभान्वित करने का काम कर रही है। पूरे देश में इस तरह की यह अपने आप में अकेली योजना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’भरोसे के सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि जांजगीर-चांपा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के नाम पर होगा। उनका निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा रहा है। यहां 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बनेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में अपने उद्बोधन में कहा कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी हमने जनता से किया अपना वादा निभाया। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। कर्जमाफी, धान खरीदी का वादा हमने निभाया। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त किसानों के खातों में आएगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान, मजदूर, गरीब, महिला, युवा सभी वर्गों के उत्थान का कार्य हमारी सरकार कर रही है। हमने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग पौने 2 लाख करोड़ रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर हुई है। कोई बीच का आदमी नहीं है, हमने लोगों की जेब में सीधे पैसे डाले। इस साल हमने 107 लाख मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा। तीसरे दिन ही खाते में पैसे पहुंच जाते थे। इस साल 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे।

सीएम बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है जहां मजदूरों को भी 7 हजार रुपए की सालाना सहायता राशि दी जा रही है। 13 लाख परिवार से हम तेंदूपत्ता 4000 रुपए प्रति मानक बोरा की दर पर खरीद रहे हैं। पूरे देश में गोबर कहीं नहीं खरीदा जाता लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में हम 2 रुपए प्रति किलो में गोबर खरीद रहे हैं। 42 लाख परिवारों को हम बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रहे हैं। अब हम हर ब्लॉक में जैतखाम बनाएंगे। ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच इसका निर्माण करवाएंगे। आज ऐसा कोई समाज नहीं है जो यह कह सके कि सरकार ने हमें जमीन या भवन निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आज एक नई पहचान मिली है। रामायण महोत्सव, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, युवा महोत्सव जैसे आयोजन हम कर रहे हैं। खेती किसानी की तरफ लोग लौट रहे हैं। 12 लाख से बढ़कर अब 26 लाख किसान प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े हैं। धान के साथ अन्य फसलों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 5 साल पूर्व किसानों की हालत खराब थी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का बोलबाला था। हमने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाया। पूर्व सरकार में बेरोजगारी भत्ता केवल 300 रूपये मिलता था हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारो को 112 करोड रुपए दिए।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्य अतिथि खड़गे ने जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख 92 हजार रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें 87 करोड़ 24 लाख 21 हजार रूपए से अधिक के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379 करोड़ 78 लाख 71 हजार से अधिक रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने जांजगीर में कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कृषि उपज मंडी परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। भरोसे के सम्मेलन में 627 हितग्राहियों को चिटफंड कंपनियों में उनके द्वारा निवेश की गई 44 लाख 56 हजार रुपए की राशि वापसी का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही अन्य हितग्राहियों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सहायता राशि और सामग्री वितरित की गई।

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागीय योजनाओं के स्टॉलों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वयं स्टॉल में प्रदर्शित शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में श्री खड़गे को जानकारी दी।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद दीपक बैज, ज्योत्सना महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, अनिला भेंड़िया, कवासी लखमा, उमेश पटेल, मोहन मरकाम, गुरु रुद्रकुमार, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव, विधायकगण, विभिन्न आयोग बोर्ड निगम के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

लाभदायक फसलों की ओर किसानों का बढ़ता रूझान, सरसों के रकबे में सवा लाख हेक्टेयर की वृद्धि
टाइगर 3 में नजर आ सकती हैं ये अभिनेत्री…
Windows 7 यूजर्स के लिए बुरी खबर, माइक्रोसॉफ्ट बंद करेगा सपोर्ट सिस्टम, Windows 8.1 भी होगा बंद
दिवाली पर लगा पटाखों पर बैन, सीएम ने जारी किया आदेश…. जानिए क्या है वजह
महानदी में नाव के जरिए हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, टीम ने दबिश देकर जब्त किए चार नाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरियाबंद में बड़ा हादसा : स्कार्पियो से टकराकर मोटरसाइकिल के हुए दो टुकड़े, पांच लोग घायल
Next Article BJP में शामिल हुए लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, रिटायर्ड IFS बड़गैया ने भी थामा भाजपा का दामन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?