ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का हाल: सरकार ने कहा- देश अभी भी कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा, यह अभी तक खत्म नहीं हुई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का हाल: सरकार ने कहा- देश अभी भी कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा, यह अभी तक खत्म नहीं हुई

By @dmin
Published: September 9, 2021
Share
Condition of Corona: Government said – the country is still facing the second
Condition of Corona: Government said – the country is still facing the second
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के घटते-बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने महामारी की दूसरी लहर पर बड़ा बयान दिया है। सरकार का मानना है कि देश अभी भी कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। महामारी की दूसरी लहर अब भी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को देश में कोरोना के हाल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 43,263 मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में 32 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में पिछले हफ्ते आए कुल संक्रमितों के 68 फीसदी मामले केरल में ही रिपोर्ट किए गए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान मामलों में गिरावट की दर 50 फीसदी थी, जो इस लहर में इससे थोड़ी कम है। हम अभी भी मामलों में उछाल देख रहे हैं, यह बढ़ोतरी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि  देश के 35 जिलों में अभी भी कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा है। वहीं, 30 जिले ऐसे हैं, जिनमें साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 फीसद के बीच है। उन्होंने बताया कि देश के कुल सक्रिय मामलों के 61 फीसदी केस केरल और 13 फीसदी केस महाराष्ट्र में हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा और 50 हजार से कम सक्रिय मामले हैं।

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की जरुरत
टीकाकरण पर जोर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आने वाले त्योहारों के दिनों से पहले हमें टीकाकरण की रफ्तार को और बढ़ाना होगा। हमने देश में अब तक वैक्सीन की 72 करोड़ डोज लगा दी हैं। मई में हम औसतन 20 लाख टीके प्रतिदिन लगाते थे, आज सितंबर में हम 78 लाख टीके प्रतिदिन औसतन लगा रहे हैं।

त्योहारों को लेकर भी सतर्क किया
इस बीच आईसीएमआर के डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि त्योहारों को मनाने के दौरान सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं। सभी को भीड़ से बचना होगा। समारोह जितना सीमित होगा, संक्रमण उतना ही कम फैलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग यात्रा करें। गैर-जरूरी यात्रा करने से लोगों को बचना होगा।

shreekanchanpath 67 # 20 December 2024
Gustakhi Maaf: बस्तर के वनांचल को किसने लगाई आग?
छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं भगवान राम के कदम, उनका पर्यटनस्थल के तौर पर होगा विकास : सीएम साय
प्लांट से कॉपर स्क्रैप चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी गेटपास से हुए दाखिल, कार में बना रखी थी सीक्रेट केवीटी
Big news : बंद हो रही है नेहरू नगर की चौपाटी… आखिरी दिन सभी स्टॉल्स पर फूड फ्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article New Delhi (Agency). Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एलान: यूपी के कुशीनगर समेत चार शहरों में बनेंगे एयरपोर्ट… यहां पढ़े किन शहरों में बन रहे नए एयरपोर्ट
Next Article Collector Bhure's strict instructions to NHAI management कलेक्टर भुरे का एनएचएआई प्रबंधन को सख्त निर्देश: 15 अक्टूबर तक छोटी गाडिय़ों के लिए ओवरब्रिज शुरू कराने के दिये निर्देश… लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?