ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूनिशेड निर्माण में लेटलतीफी की शिकायत पहुंची नगरीय निकाय मंत्री तक…. व्यापारियों की शिकायत के बाद विधायक वोरा ने कहा निर्माण में विलंब पर निगम आयुक्त करें कड़ी कार्यवाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

यूनिशेड निर्माण में लेटलतीफी की शिकायत पहुंची नगरीय निकाय मंत्री तक…. व्यापारियों की शिकायत के बाद विधायक वोरा ने कहा निर्माण में विलंब पर निगम आयुक्त करें कड़ी कार्यवाही

By @dmin
Published: June 20, 2021
Share
Complaint of delay in construction of Unished reached Urban Bodies Minister
Complaint of delay in construction of Unished reached Urban Bodies Minister
SHARE

दुर्ग। शहर के प्रमुख इंदिरा मार्केट के सब्जी बाजार को स्मार्ट बनाने की दिशा में विधायक वोरा के विजऩ पर प्रदेश सरकार द्वारा अविलंब 65 लाख रुपए की राशि यूनिशेड बनाने हेतु स्वीकृत की गई थी किन्तु नगर निगम प्रशासन द्वारा विकास कार्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतते हुए राशि आ जाने के बाद भी कार्य मे विलंब किया जा रहा है। आक्रोशित सब्जी विक्रेताओं के द्वारा विधायक अरुण वोरा का घेराव कर कहा कि पुराना शेड निगम द्वारा हटा दिया गया है अब बरसात ऋतु में खुले आसमान के नीचे सब्जी बेचने की मजबूरी से सब्जियों के खराब होने के साथ ही ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है। अन्यत्र स्थान पर बाजार नहीं होने के कारण रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है व परिवार का भरण पोषण दूभर हो गया है। विधायक वोरा ने तत्काल नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया को स्थल से ही फोन लगाकर यूनिशेड निर्माण में अनावश्यक लेट लतीफी की शिकायत कर नाराजगी व्यक्त की।

विधायक वोरा ने कहा कि गंदगी, धूप, गर्मी एवं बरसात से व्यवसायियों एवं जनता को राहत देने के उद्देश्य से आई राशि को पंचवर्षीय योजना की तर्ज पर चलाया जा रहा है। डेढ़ साल पूर्व की हुई निविदा के क्रियान्वयन में 18 महीने भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि पूर्ववर्ती शहरी सरकार की तरह अनावश्यक विलंब करने की परंपरा ना दोहराई जाए। अधोसंरचना मद एवं 14वें वित्त की राशि आने के बाद भी अब तक निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश जारी नहीं किया गया है। जलभराव को रोकने 4.5 करोड़ की नालियाँ बनने से पहले ही बरसात आ पहुंची है। पेयजल योजना अबतक पूर्ण नहीं हुई है। निकाय मंत्री डहरिया ने श्री वोरा को आश्वस्त करते हुए तत्काल आयुक्त हरेश मंडावी से बात की एवं त्वरित कार्यवाही कर पखवाड़े भर में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि निगम में कांग्रेस की परिषद आने से पूर्व 11 करोड़ 76 लाख की राशि विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई थी जिसमें से यूनिशेड निर्माण एक महत्वाकांक्षी योजना थी किन्तु अधिकारियों के ढीले रवैये ने कार्य को लटका दिया है। बार बार अल्टीमेटम मिलने के बाद भी शेड निर्माण प्लिंथ लेबल तक ही पहुंच पाया है आए दिन किसी ना किसी बहाने से कार्य रोक दिया जाता है जिस कारण शिकायत आज मंत्री तक पहुंची।

CG Crime : ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में घुसा चोर, दिखाई हाथ की सफाई.. दूसरे दिन हुआ गिरफ्तार
मुख्यमंत्री बघेल आज महासमुंद विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात, महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण
मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली में खाद्य मंत्रियों की राष्ट्रीय बैठक में हुए शामिल, कम्यूनिटी किचन के बारे में दिए कई उपयोगी सुझाव
विधायक देवेन्द्र यादव ने की चाय पर चर्चा, शहर विकास के लिए लोगों ने भी दिए सुझाव
लंबे अरसे के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए लालू यादव, दीं शुभकामनाएं, पासवान को किया याद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सक्ती राजपरिवार का विवाद: 31 साल बाद नेपाल से लौटीं रानी, बोलीं- राजा की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे नौकर सक्ती राजपरिवार का विवाद: 31 साल बाद नेपाल से लौटीं रानी, बोलीं- राजा की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे नौकर
Next Article बिहार: बारिश थमने के बावजूद खतरे के निशान के पार पहुंची गंडक और बूढ़ी गंडक नदी, डीएम ने दिए ये निर्देश बिहार: बारिश थमने के बावजूद खतरे के निशान के पार पहुंची गंडक और बूढ़ी गंडक नदी, डीएम ने दिए ये निर्देश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?