ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : शहर के सभी थानों व चौक चौराहों में लगेंगी शिकायत पेटी, आप करें शिकायत, दुर्ग पुलिस करेगी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Good News : शहर के सभी थानों व चौक चौराहों में लगेंगी शिकायत पेटी, आप करें शिकायत, दुर्ग पुलिस करेगी कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: February 13, 2023
Share
शहर में इस प्रकार की शिकायत पेटियां लगाई जाएंगी।
SHARE

भिलाई। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव की पहल पर शहर के सभी थानों सहित चौक चौराहों व मॉल में शिकायत पेटियां लगाई जाएंगी। इन शिकायत पेटियों के आम आदमी अपने आसपास होने वाली अपराधिक गतिविधियों को पत्र के माध्यम से डाल सकते हैं। शिकायत पेटी के पत्रों को संबंधित थाने की पुलिस खोलेगी और त्वरित कार्रवाई होगी। इस संबंध में डॉ पल्लव ने प्लान बना लिया है और शिकायत पेटी की रूपरेखा भी बन गई है।

बता दें शहर के बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने का यह एक तरीका है। दरअसल आम आदमी अपने आसपास हो रही अपराधिक गतिविधियों के संबंध में पुलिस को शिकायत करने से डरता है। क्योंकि इसमें उसका नाम उजागर होने का डर रहता है। शिकायत पेटी इसका समाधान है। इसमें शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रहेगा और भविष्य में उसे किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा। बता दें बॉलीवुड मुवी नायक में अनिल कपूर ने भी मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते हुए शहर में इस प्रकार की शिकायत पेटियां लगाई थी।

शिकायत पेटी के संबंध में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का कहना है कि इन पेटियों को शहर के सभी थानों के अलावा कलेक्टोरेट, तहसील कार्यालय, नगर निगम दफ्तर, प्रमुख मॉल व प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे। इस शिकायत पेटी में आम आदमी किसी भी अपराधिक गतिविधि की जानकारी अपना नाम बताए बिना पत्र के माध्यम से दे सकता है। जिले में शुरुआती तौर पर 50 पेटियां लगाई जाएंगी। शिकायत पेटियां तब तक लगी रहेंगी जब तक इसमें शिकायतें आना कम न हो जाए। इस शिकायत पेटी में यातायात से जुड़ी समस्याओं कर शिकायत भी की जा सकेगी। यही नहीं यदि पुलिस कर्मी भी गलत व्यवहार करते हैं तो उसकी शिकायत भी कर सकते हैं जिस पर दुर्ग पुलिस कार्रवाई करेगी।

सिमी और इंडियन मुजाहिद्दिन से जुड़े चार लोगों को रायपुर कोर्ट ने 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई
टेस्ला की भारत में एंट्री और सरकार की नई योजना, ईवी नीति में फिर होने जा रहा है बदलाव?
घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस
वाहनों को एसेंबल कर निगम ने बचाए लाखों रुपए, घायल पशुओं के रेस्क्यू में आएंगे काम
सामाजिक बहिष्कार को समाज वापस ले अन्यथा हो सकती है कड़ी कार्यवाही – श्रीमती डॉ नायक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : करोडों की चोरी को पकड़ने वाली दुर्ग पुलिस की टीम को आईजी देंगे २५ हज़ार का ईनाम
Next Article Bhilai Breaking : रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर लाखों की चोरी, अमलेश्वर गया था परिवार इधर चोरों से साफ कर दिया घर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?