ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुक्त मंडावी का अधिकारियों को निर्देश…. स्टार रेटिंग के लिए बेहतर तैयारी करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आयुक्त मंडावी का अधिकारियों को निर्देश…. स्टार रेटिंग के लिए बेहतर तैयारी करें

By @dmin
Published: March 5, 2021
Share
SHARE

दुर्ग। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए आज निगम अधिकारियों की बैठक लिये । बैठक में उन्होनें सर्वेक्षण के लिए पाइंटवार अधिकारियों से चर्चा किये। बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जगदीश केशरवानी, जितेन्द्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, उपअभियंता राजकिशोर पालिया, आरके जैन, सुश्री आसमा डहरिया, भारती ठाकुर, स्वेता महलवार, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पीआईयू शेखर वर्मा, एनयूएलएम के मनीष उपस्थित थे।
आयुक्त मंडावी ने स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए एक-एक विषय पर चर्चा किये। उन्होनें कहा प्रत्येक वार्डो की सड़कों पर स्वीपिंग कार्य बेहतर हो। धूल बिलकुल न हो अच्छे से झाड़ू लगवायें। सड़कों की सफाई के लिए महिला, पुरुष सफाई कामगारों को मॉनिटरिंग अवश्य करें। इसके अलावा कचरा फेकने वाले और गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगायें। उन्हें बतायें कि कचरा लेने निगम की गाड़ी आती है कचरा उसे देवें। यह पता करें कि यूजर चार्ज कौन नहीं दे रहा है ताकि उन पर नजर रखी जा सके और फाईन करें। उन्होनें कहा प्लास्टिक झिल्ली, पन्नी रखने वालों पर कार्यवाही करने निर्देश दिये। शहर के कई जगहों पर प्लास्टिक झिल्ली, पन्नी, डिस्पोजल पड़ा दिखाई देता है जिससे क्षेत्र गंदा नजर आता है उसकी सफाई अच्छे से करायें।
बैठक में आयुक्त ने कहा स्वच्छता सर्वेक्षण टीम निकाय के सीएनडी प्रोसेसिंग, वाटरबाडी, और ड्रेनेज सफाई को देखेगें। उन्होनें कहा शहर क्षेत्र में यहॉ-वहॉ भवन सामग्री पड़े दिखाई देने पर हमारा नंबर कम हो सकता है इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि निगम से निकलने वाले सीएनडी वेस्ट का हम बेहतर उपयोग करें । इसके साथ ही टीम वाटरबाडी और पानी निकासी ड्रेनेज का अवलोकन करेगें। जिसमें हमें अच्छा नंबर मिल सकता है इसलिए सभी इंजीनियर अपने-अपने वार्ड प्रभार के तालाबों की बेहतर ढंग से सफाई करायें, नालियों की सफाई तल से करायें। नालियों के आस-पास भाग को समतल करें, घांस-फुस की सफाई कराकर नाली क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें। उन्होनें नालियों की सफाई के लिए जक्शन बनाने कहा । इसके अलावा प्रायमरी नाला और उससे जुडे नाला नालियों में लोहे की जाली अवश्य लगवायें । उन्होनें कहा हर वार्ड के चैक-चैराहों मेें लगे फाउण्टेन को चालू करें। प्रत्येक वार्ड के एक स्थान को ब्यूटीफिकेशन करें फूटपाथों को टीक करायें। इसके अलावा वाटरहार्वेस्टिंग सिस्टम आवासों को चिन्हित कर रखें। उन्होनें कहा स्टार रेटिंग को सभी अधिकारी लक्ष्य बनाकर चलें।

IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें
अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, पिता को मुखाग्नि देने पहुंचे बंदी के साथ आरक्षक घायल
राज्यपाल सुश्री उइके ने महिला प्रसाधन सह शिशु देखभाल केन्द्र पिंक केयर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री बघेल 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को देंगे सौगात
सीएम भूपेश बघेल ने शुरू की महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना, 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया वर्चुअल भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article During the morning walk, the Commissioner arrived at the inspection मॉर्निंग वॉक के दौरान आयुक्त पहुंचे क्षेत्र के निरीक्षण में…. हिंद नगर तालाब में गंदा पानी जाने से रोकने प्लान बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts टीकाकरण के प्रमाण पत्र से हटेगा पीएम मोदी का फोटो, चुनाव आयोग ने कहा- विकल्प तलाशे स्वास्थ्य मंत्रालय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?