ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आचार संहिता खत्म होते ही एक्शन मोड में आयुक्त,  नागरिकों को परेशान करने वाले अधिकारी की अब खैर नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRishali

आचार संहिता खत्म होते ही एक्शन मोड में आयुक्त,  नागरिकों को परेशान करने वाले अधिकारी की अब खैर नहीं

By Mohan Rao
Published: June 7, 2024
Share
रिसाली निगम में आयुक्त ने ली बैठक
SHARE

रिसाली। परेशान व्यक्ति को अनावश्यक रूप से दफ्तर का चक्कर लगाने वाले अधिकारी-कर्मचारी की खैर नहीं। आयुक्त मोनिका वर्मा ने समय पर सभी को कार्यालय पहुंचने की हिदायत दी। आचार संहिता खत्म होते ही उन्होंने बैठक लेकर प्रत्येक कार्य को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की बात कही। खास तौर पर ऐसे कार्य को सजगता के साथ पूरा करने कहा जिसे नागरिक सीधे कार्यालय पहुंच कर आवेदन करते है।

निगम आयुक्त ने शुक्रवार को अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी से हितग्राही मूलक योजना- राशन कार्ड, नल कनेक्शन, आधार अपडेट, जन्म-मृत्यु और स्वच्छता से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिए। आगह करते कहा कि अगर कोई अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय पहुंचे नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत उन तक पहुंचती है तो वे सीधे कार्यवाही करेंगी। विभाग प्रमुखों और डिलिंग क्लर्क की बैठक में निगम सचिव रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

फिल्ड का बहाना न करें
आयुक्त ने कहा कि कई कर्मचारी फिल्ड व सर्वे का बहाना कर पूरे दिन गायब रहते है। प्रत्येक कर्मचारी को अपने विभाग प्रमुख से अनुमति लेकर फिल्ड में निकलना होगा। उन्होंने अवकाश के लिए भी दिशा निर्देश दी। आयुक्त ने एक दिन पूर्व अथवा कार्यालय समय शुरू होने से पूर्व अवकाश लेने की सूचना को अनिवार्य किया है। आयुक्त ने निर्माण कार्य से लेकर शिकायतों को बहाने बाजी के बिना समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि कई निदान 1100 में सीधे शिकायत दर्ज करते है। इन शिकायतों का त्वरित निराकरण पोर्टल में अवश्य दर्ज करे।

विधायक ने ली विकास कार्यो की जानकारी
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्यो पर आयुक्त से चर्चा की। उन्होंने निगम क्षेत्र में विकास के प्रस्ताव को सूचीबद्ध करने कहा। विधायक ने स्पष्ट कहा है कि निगम कार्यालय पहुंचे नागरिकों का कार्य समय सीमा में हो। साथ ही उन्होंने नागरिकों के हित और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बड़े प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए। प्रस्ताव को वे शासन स्तर पर स्वीकृत कराऐंगे।

जिला खनिज व निगम की संयुक्त कार्यवाही: भवन निर्माण सप्लायर के खिलाफ कार्यवाही, 8 ट्रेडर्स संचालक से सामान जब्त
गृह व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिल्ली में नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण.. कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
स्वच्छ वातावरण : गौ माता के गोबर से बने दीपक से रोशन होगी दीपावली…
पर्यटन स्थल मेंडरी घूमर में मिले दो शव, अभी तक नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस
शिवराज का कैबिनेट विस्तार: सिंधिया के करीबियों को मिली कैबिनेट में मिली जगह, राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : पशु तस्करी के शक में दो की हत्या, पिटाई से बचने खाली नदी में लगाई छलांग
Next Article BruceLee murder case : 6 जिलों में पुलिस की दबिश, एक नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार… जानिए क्या थी हत्या की वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?