ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेड नाली को देखने आयुक्त चढ़े 4 फीट ऊंची दीवार….. मॉर्निंग विजिट में रेत का रोड़ा, आयुक्त के निर्देश पर वसूला 2000 जुर्माना….. गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालक को नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

डेड नाली को देखने आयुक्त चढ़े 4 फीट ऊंची दीवार….. मॉर्निंग विजिट में रेत का रोड़ा, आयुक्त के निर्देश पर वसूला 2000 जुर्माना….. गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालक को नोटिस

By @dmin
Published: February 11, 2021
Share
When corporation reached Amla, he breathed a sigh of relief
When corporation reached Amla, he breathed a sigh of relief
SHARE

रिसाली। अल सुबह सड़क के बीचों बीच भवन निर्माण सामाग्री रख रास्ता अवरूद्ध करने पर अपर कलेक्टर व नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने नाराजगी जाहिर करते जुर्माना वसूली के निर्देश दिए। गुरूवार को आयुक्त निगम अधिकारियों के साथ मॉर्निंग विजिट के तहत क्षेत्र की समस्याओं व उसके निराकरण के लिए निकले थे। मरोदा क्षेत्र से लौटते समय ढोल चैक के निकट लगे जाम से अधिकारियों को मार्ग बदलना पड़ा।
दरअसल रिसाली बस्ती ढोल चैक के निकट बलि ठाकुर ने भवन निर्माण सामाग्री (रेत) को बिना अनुमति सड़क के बीचों बीच डंप करा दिया था। इससे रिसाली बस्ती से कल्याणी मंदिर मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। घंटो जाम की स्थिति रही। आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार व उपअभियंता गोपाल सिन्हा ने सड़क बाधा शुल्क 2000 वसूल कर अवरूद्ध मार्ग को खुलवाया। आयुक्त के भ्रमण में सहायक अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता उमयंती ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के जोनल सतीश देवांगन व राजस्व विभाग के छगन साहू उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान अधिकारी वार्ड 13 टंकी मरोदा, 14 मरोदा कैम्प व वार्ड 15 मौहारी भाठा पहुंचे।
नाली सफाई देखने आयुक्त चढ़े दीवार पर
वार्ड भ्रमण की शुरूआत वार्ड 15 मौहारी भाठा से किया गया। इस वार्ड में अंिधकांश लोगों ने स्लैब ढालकर नाली पर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रतमण की वजह से कुछ नाली डेड हो चुकी है। डेड नाली व सफाई व्यवस्था को देखने आयुक्त चार फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर अधिकारियों को सफाई कराने निर्देश दिए। वहीं अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने लिस्टींग करने कहा। वर्तमान में मरोदा समेत अन्य श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में पेयजल आपूर्ती नगर पालिक निगम के बोरवेल और टैंकर से की जा रही है। पाइप लाइन में कई जगह लिकेज पाया गया जिसे ठीक करने निर्देश दिए।
डेयरी संचालक पर होगी कार्रवाई
टंकी मरोदा व मरोद कैम्प में डेयरी संचालकों का कब्जा है। डेयरी संचालक गोबर व मवेशियों के चारे को नाली में बहाते है। इस वजह से नाली न केवल बजबजा रही है बल्कि क्षेत्र में दुर्गंध की वजह से वातावरण दूषित हो रहा है। चेतावनी के बाद भी सबक नहीं लेने वाले डेयरी संचालकों को सूचीबद्ध कर निगम अब नोटिस जारी कर जुर्माना वसूल करेगा।
जर्जर कमरे को बंद करने कहा
मौहारी भाठा में शासकीय पूर्व प्रा. व मा. शाला और मरोदा कैम्प स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र को देख आयुक्त ने संबंधित विभाग को पत्र जारी करने कहा। दरअसल दोनों संस्थानों का भवन पूर्णरूप से जर्जर हो चुका है। छत ढालने बिछाया गया सरिया खुली आंखो से दिखने लगा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आयुक्त ने भवन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने निर्देश दिए।

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती शुरू, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
नारायणपुर में IED ब्लास्ट : एक जवान शहीद और एक घायल, सीएम साय ने किया शहादत को नमन
छात्रावास अधीक्षक प्रशिक्षण का पूरा लाभ छात्रावासों के कुशल प्रबंधन में दें : चेतना देसाई
क्या साबुन से सिर धोना सुरक्षित है? जानिए इसके बारे में सबकुछ…
जनचौपाल: अवैध कब्जा पर रोक लगाने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें निजी क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार की नकेल: रिजर्व बैंक बनाएगा डिजिटल करेंसी के नियम
Next Article On reaching the house of garbage dumpers, the corporation deducted the fine नाली में कचरा डालने वालों के घर पहुंचकर निगम ने काटा जुर्माना…. 16 लोगों पर निगम ने की कार्रवाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?