ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, कहा- तेजी से प्रगति कर रहा प्रदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, कहा- तेजी से प्रगति कर रहा प्रदेश

By Mohan Rao
Published: July 11, 2024
Share
वित्त आयोग की बैठक में सीएम साय, आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद व डिप्टी सीएम अरुण साव
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार को केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में पहुंचे आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने छत्तीसगढ़ की जमकर सराहना की। बैठक के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति कर रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन व मंत्रिमण्डल के सहयोगी तथा आयोग के अध्यक्ष सहित आयोग के सदस्य तथा अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य की वित्तीय स्थिति एवं राज्य की आवश्यकताओं के संबंध में आयोग के समक्ष अपनी बात रखी। वहीं मुख्य सचिव अमिताभ जैन राज्य के संबंध में पावर प्रजेंटेशन दिया। बैठक के दौरान आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति की रफ्तार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से प्रगति हो रही है। नवा रायपुर को बहुत सुन्दर और व्यवस्थित तरीके से बसाया गया है। छत्तीसगढ़ बहुत ही सुन्दर राज्य है। विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहुंचकर मुझे बहुत अच्छा लगा है। आत्मीय स्वागत से मन प्रसन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अतिरिक्त व्यय भार : सीएम साय
केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अधोसंरचना में अतिरिक्त व्यय भार आता है। माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे। माओवाद पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रदेश में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।केंद्रीय वित्त आयोग से राज्य को अधिक वित्तीय सहायता प्राप्त हो तो निश्चित ही लोकहित कार्यों को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जा सकता है। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने के लिए हम काम कर रहे हैं। देश तेजी से आर्थिक महाशक्ति बन रहा है और इसके लिए छत्तीसगढ़ भी पूरी मेहनत से काम कर रहा है। हमारी अपेक्षा है केंद्रीय वित्त आयोग छत्तीसगढ़ के हमारे विजन को बढ़ने में अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करें।

समलैंगिकों के विवाह का मामला: सुको में केन्द्र का हलफनामा, कहा- राज्यों के विचार लेना जरूरी
दो दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं राष्ट्रपति मुर्मू… NIT रायपुर व IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
छत्तीसगढ़ में 7900 लीटर नकली घी जब्त : चैत्र नवरात्र में खपाने की थी तैयारी…. जानिए कैसे तैयार हो रहा था नकली घी
CG Crime : पोते ने की दादी की हत्या, लकड़ी का पीढा सिर पर दे मारा, आरोपी गिरफ्तार
बीजेपी के साथ वापसी की अटकलों पर बोली शिवसेना, भारत-पाक नहीं आमिर और किरन राव जैसा है रिश्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेवजह ट्रेनों में चेन पुलिंग : रायपुर रेल मंडल में एक साल के अंदर 12 सौ से ज्यादा मामले, लाखों का जुर्माना
Next Article भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह सड़क हादसे में घायल, सीएम साय ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?