ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री से हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक ने की सौजन्य मुलाकात… मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र से की बातचीत, दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री से हास्य कलाकार कृष्णा अभिषेक ने की सौजन्य मुलाकात… मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र से की बातचीत, दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता

By @dmin
Published: August 19, 2021
Share
Comedian Krishna Abhishek had a courtesy call on the Chief Minister
Comedian Krishna Abhishek had a courtesy call on the Chief Minister
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ का समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, रमणीक पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर अब बॉलीवुड को भी आकर्षित करने लगी है। सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक छत्तीसगढ़ में इस महीने की 25 तारीख से आगामी 10 दिनों तक रायपुर में अपनी आगामी फिल्म श्रीमान ऐश्वर्या राय की शूटिंग करने जा रहे है। उनकी ओएमजी इंडिया कार्यक्रम के कुछ एपिसोड की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करने की योजना है।

इस सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाक़ात की और उन्हें अपनी इस योजना के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में फि़ल्म निर्माण के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा नई फिल्म नीति तैयार की जा रही है। जिसमें फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रावधान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों में काफी प्रतिभा है, बनने वाली नई फिल्म नीति का उद्देश्य यहां के कलाकारों को आगे बढ़ाना है। यहां सरगुजा से लेकर बस्तर तक फि़ल्म शूटिंग के लिए कई खूबसूरत लोकेशन्स हैं, जिन्हें फिल्मी पर्दे पर उतारा जा सकता है। मैनपाट में जलजली और उल्टापानी, सिरपुर में बौद्ध विहार, बारनवापारा में घने जंगल, बस्तर में चित्रकोट जल प्रपात सहित कई स्थल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी की रायपुर, जगदलपुर और बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला भी है, छत्तीसगढ़ में कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा रही है। पद्मश्री हबीब तनवीर के थिएटर ग्रुप से जुड़े तथा यहां के अन्य कलाकारों ने देश और विदेशों में नाम कमाया है। हास्य कलाकार श्री कृष्णा ने मुख्यमंत्री को बताया कि बचपन का प्यार गीत से प्रसिद्ध हुए छत्तीसगढ़ के नन्हे गायक सहदेव दिदरो के साथ उन्होंने प्रोग्राम शूट किया है, जिसे जल्द ही प्रसारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दूरभाष से सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र से बातचीत कर उनसे कुशल क्षेम पूछा और उन्हें याद दिलाया कि एक बार वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ आये थे। मुख्यमंत्री ने श्री धर्मेन्द्र को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और पंजाब में ये अनूठी समानता है कि देश मे ये दो ही ऐसे राज्य हैं जिनका नामकरण अंकों के आधार पर किया गया है। पंजाब में पांच नदियां हैं और छत्तीसगढ़ में 36 गढ़ थे।

अभिनेता कृष्णा ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में शूटिंग के लिए प्रस्तावित फिल्म में श्रेयस तलपड़े और किकु शारदा सह कलाकार रहेंगे। कृष्णा ने यह भी बताया कि ओएमजी इंडिया श्रृंखला के एपीसोड की शूटिंग के लिए वे छत्तीसगढ़ के अनूठे स्थलों का भी फिल्मांकन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कई अनूठे स्थल हैं। उन्होंने मैनपाट के जलजली के बारे में बताया कि वहां कूदने पर जमीन स्प्रिंग की तरह उछाल देती है। बस्तर की दुर्लभ कुटुम्बसर गुफा की जानकारी देते हुए श्री बघेल ने बताया कि वहां स्टेगलामाईट से निर्मित अनेक आकृतियां है और वहां अंधी मछलियां पायी जाती है। इस अवसर पर विक्की मल्होत्रा, रिक्की मल्होत्रा, नवीन राठौर, भोजराज नवानी, प्रणीत सुंदरानी, रिशु होरा और शिव विश्वकर्मा उपस्थित थे।

राज कुंद्रा केस: कोर्ट से नहीं मिली राहत…. 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे राज कुंद्रा
जी- 20 के डेलीगेट्स को उपहार में दी जाएगी बस्तर आर्ट की चिन्हारी, गिफ्ट पैक में फारेस्ट हनी और मिलेट कूकीज जैसे उत्पाद
भिलाई में पहली बार  “कल्पवृक्ष फैशन वीक ऑडिशंस” अपने हुनर का जलवा दिखाने हो जाइए तैयार
झोलाछाप डॉक्टर के ऊंची पहुंच के आगे नतमस्तक है जिला प्रशासन?
Durg Breaking : आधी रात अधेड़ ने शिवनाथ नदी पुल से कूदकर दी जान, दूसरे दिन मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Riverbank Planting: The river bank will be the center of attraction नदी तट रोपण: हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित नदी तट होगा आकर्षण का केन्द…. 28 नदियों के तट पर हो रहा 11 लाख पौधों का रोपण
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटों में मिले 64 नए कोरोना के मरीज… पॉजिटिविटी दर 0.17 फीसदी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?