ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई की सड़कों पर दिख रहा रंगीन रोप लाइट्स का नजारा: कलरफुल हो गई रात की रोशनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई की सड़कों पर दिख रहा रंगीन रोप लाइट्स का नजारा: कलरफुल हो गई रात की रोशनी

By @dmin
Published: July 15, 2020
Share
Colorful rope lights visible on the streets of Bhilai: the night lights become colorful
Colorful rope lights visible on the streets of Bhilai: the night lights become colorful
SHARE

भिलाई की सड़कों पर दिख रहा रंगीन रोप लाइट्स का नजारा: कलरफुल हो गई रात की रोशनीशहर की प्रमुख सड़कों पर अब लोगों को रंगीन रोशनी का नजारा देखने को मिल रहा है। रंग बिरंगी प्रकाश व्यवस्था से शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और निगम के आयुक्त ऋतुराज रधुवंशी ने निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के ट्यूबलर पोल पर एलईडी के साथ कलरफुल रोपलाइट लगाने का निर्णय लिया गया जिसके फलस्वरूप सड़कों को रंगीन करने का काम शुरू कर दिया गया है। जोन स्तर के अधिकारियों को मुख्य सड़कों के पोल को चिन्हित कर रंगीन रोपलाइट्स लगाने के आदेश दे दिए हैं। दिन ढलने के बाद सड़कों पर स्ट्रीट लाइट के साथ ही रंगीन रोप लाइट सड़कों पर सफर को और भी खूबसूरत बना रही है।

Contents
  • जोन-1 में 270 टयूबलर पोल पर लगेंगे रंगीन रोप लाइट
  • जोन -2 में 100 ट्यूबलर पोल चिह्नित

निगम आयुक्त रघुवंशी के आदेश के मुताबिक निगम मद से जोन क्रमांक 1, 2, 3, 4 और 5 के प्रमुख सड़कों के ट्यूबलर पोल पर रंगीन रोप लाइट लगाया जाएगा। साथ ही ट्यूबलर पोल को पेंट किया जाएगा। इसी कड़ी में वायशेप ब्रिज के ट्यूबलर पर लाइट लगाने का काम चल रहा था। 54 ट्यूबलर पोल के साथ लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। अब दिन ढलने के बाद रंगीन रोशनी से ब्रिज सुंदर दिखाई देने लगी है। रोप लाइट की रंगीन रोशनी मनमोहक लग रही है। साथ ही जीई रोड फोरलेन व अन्य प्रमुख सड़कों पर भी रंगीन रोप लाइट का काम शुरू कर दिया गया है।

जोन-1 में 270 टयूबलर पोल पर लगेंगे रंगीन रोप लाइट

जोन क्रमांक -1 के आयुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि महापौर देवेन्द्र यादव और आयुक्त रघुवंशी के आदेशानुसार जोन 1 क्षेत्र के प्रमुख सड़कों के 270 टयूबलर पोल पर 3 लाख 24 हजार की लागत से रोप लाइट लगाया जाना है। कुछ जगहों पर पोल सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। पहले चरण में जोन-1 के अंतर्गत नेशनल हाइवे के नेहरू नगर से सुपेला थाना तक 44 ट्यूबलर पोल पर रंगीन रोप लाइट्स लगाई गई है। सुपेला घड़ी चैक से डॉ राजेन्द्र प्रसाद कोहका रोड के 44 ट्यूबलर पर पोल पर रोप लाइट लगाई जा चुकी है। नेहरू नगर से सूर्या मॉल तक 66 ट्यूबलर पोल पर रोप लाइट लगाया जाएगा। वार्ड 8 कर्मा भवन के रोड के 8 पोल पर लाइट लगाया जाएगा। नेशनल हाइवे के किनारे स्थित उद्यान के 17 पोल, कर्मा चैक से परदेशी चैक राम नगर 33 पोल पर लाइट लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। दूसरे चरण में वायशेप ब्रिज पर 32 बंगला टाउनशिप की ओर रोप लाइट लगाने का काम पूर्ण हो गया है।

जोन -2 में 100 ट्यूबलर पोल चिह्नित

जोन-2 वैशाली नगर की आयुक्त पूजा पिल्ले ने बताया कि गौरवपथ के 100 ट्यूबलर पर रोप लाइट्स लगाने के लिए चिह्नित किया है। जोन 3 की आयुक्त प्रीति सिंह ने बताया कि सड़क नंबर 18 और नंदनी रोड के पोल पर रोप लाइट लगाई जाएगी, पोल चिन्हित किये जा चुके हैं, आज से रंगीन लाइट लगना शुरू हो गया है। जोन – 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार के आयुक्त अमिताभ शर्मा ने बताया कि डबरापारा से पावर हाउस तक नेशनल हाइवे के 35 ट्यूबलर पर पोल पर रंगीन रोप लाइट लगाया जा चुका है। जोन-5 के आयुक्त महेन्द्र पाठक ने बताया कि रोप लाइट लगाने के लिए पोल चिन्हित किया जा चुका है। अनुमति के लिए बीएसपी प्रबंधन को पत्र लिखा गया है। बीएसपी प्रबंधन से अनुमति मिलने के बाद टाउनशिप क्षेत्र की सड़कों के ट्यूबलर पोल पर लाइट लगाया जाएगा।

Big News: छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
निगम क्षेत्र में संचालित योजनाओं को लेकर आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक…. निगमायुक्त ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश
राजिम माघी पुन्नी मेला : मुंडन संस्कार के लिए प्रतिदिन संगम पहुंच रहें श्रद्धालु
प्रदेश सरकार को बाबा की बारात का आमंत्रण, दया सिंह ने सबसे मुलाकात कर दिया बारात में आने का न्यौता
आईटीआर में मिले तेन्दुए के दो शावक, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल सफारी में रखा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Jio Glass हुआ लॉन्च, स्मार्ट चश्मे से ही कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग Jio Glass हुआ लॉन्च, स्मार्ट चश्मे से ही कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग
Next Article 21 employees of the corporation working as Corona Warriors कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे निगम के 21 कर्मचारियों का हुआ कोविड-19 टेस्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?