ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के इस तालाब में पलेंगी रंगीन मछलियां, विधायक देवेन्द्र की पहल पर संवरेगा शहर का यह तालाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के इस तालाब में पलेंगी रंगीन मछलियां, विधायक देवेन्द्र की पहल पर संवरेगा शहर का यह तालाब

By Mohan Rao
Published: December 10, 2022
Share
विधायक देवेन्द्र की पहल पर संवरेगा तालाब
SHARE

भिलाई। शहर के तालाब में रंगीन मछलियां पालने का प्लान किया जा रहा है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के पहल से खुर्सीपार स्थित बाबा बालक नाथ सरोवर का सौदरीकरण किया जाएगा। इस तालाब को सेक्टर 5 के शहीद पार्क से भी खूबसूरत और भव्य रूप में डेवलप किया जाएगा। सिर्फ यही नहीं इस तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ही यहां म्यूजिक फाउंटेशन से लेकर पार्क, लाइटिंग सभी तरह की सुविधा डेवलप की जाएगी। तालाब को पूरी तरह से साफ कर पानी भरा जाएगा और रंगीन मछलियां डाली जाएगी। यह सिर्फ खुर्सीपार ही नहीं बल्की पूरे शहर का पहला और इकलौता ऐसा तालाब होगा, जिसकी सुंदरता और भव्यता लोगों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र होगी।

शनिवार को इस सौंदर्यीकरण विकास कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड पार्षद व अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यहां भूमिपूजन किया। वार्ड के नागरिकों ने बाबा बालक नाथ मंदिर सरोवर की सौदरीकरण के लिए लाइन अगर विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया वार्ड वासियों ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव के पहल से क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। 

लोगों ने यह भी कहा कि अब पहले जैसा खुर्सीपार नहीं रहा आज के खुर्सीपार में खेल मैदान से लेकर गार्डन ओपन जीम, साफ-सुथरी सडको की सर्व सुविधा है। वार्ड में मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल रही है पीने के लिए शुद्ध पानी और गलियों की नियमित साफ-सफाई से आज लोगों के जीवन में काफी बदलाव हुआ है।

27 लाख से डेवलपमेंट किया जाएगा
खुर्सीपार स्थिति बाबा बालक नाथ मंदिर से लगे हुए इस सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य 27 लाख की लागत से किया जाएगा। दो फेस में काम होगा। पहले फेस में तालाब की साफ सफाई की जाएगी। पूरे तालाब का गंदा पानी निकाल कर दलदली मिट्‌टी निकाली जाएगी। तालाब पूरा साफ करने के साथ ही तालाब के घाटो को बनाया जाएगा। इसके बाद चारों ओर गार्डनिंग की जाएगी। फेस 1 में यह सब काम होने के बाद फेस 2 में पूरे क्षेत्र में रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएगी। हाइ मास्क लाइटे भी लगाई जाएगी। म्यूजिकल फाउंटेन भी लगया जाएगा। इसके अलावा जब तालाब पूरा साफ हो जाएगा तो यहां रंगीन मछलियां डाली जाएगी।

कोरोना वायरस: 16 राज्यों के 70 जिलों में 150 फीसदी तक बढ़े संक्रमण के नए मामले
Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा का संकल्प पत्र जारी… महिला, गरीबों व युवाओं पर फोकस जानिए घोषणा पत्र की खास बातें
Bhilai : डीपीएस में रिसाली में बच्ची से यौन शोषण…. पैरेंट्स ने मचाया जमकर हंगामा… स्कूल प्रबंधन पर लगे यह आरोप
जमीन की गुणवत्ता के अनुसार अधिक लाभ देने वाली फसलों को करे प्रोत्साहित-भूपेश बघेल
डेनिम जैकेट पहनकर खुद को इस तरह दें स्टाइलिश लुक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raipur Breaking : इंटरनेशनल ब्रांड कैनन के प्रिंटर का नकली इंक बेच रहे थे जालसाज, तीन कारोबारी गिरफ्तार… नकली टोनर व इंक जब्त
Next Article शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?