ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की समीक्षा बैठक, मतदान के पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त करने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

चुनाव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर की समीक्षा बैठक, मतदान के पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त करने दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: May 3, 2024
Share
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ली बैठक
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों की स्थिति, रूट चार्ट, पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों हेतु पोस्टल बैलेट जारी करने, वेब कास्टिंग सहित निर्वाचन गतिविधियों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए 07 मई मतदान दिवस के दिन अधिक गर्मी रहने की संभावना को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को बूथ का निरीक्षण करने को कहा है। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मतदान दिवस के पूर्व दुरूस्त कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के तहत प्याऊ घर बनाने और मटके में ठंडे पानी, गिलास, मग आदि के साथ ही बैठने की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था, बैंच, आवश्यकतानुसार कूलर-पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम के दृष्टिगत जनसामान्य को पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और छाया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी सेक्टर अधिकारियों को समन्वित तरीके से कार्य करने कहा है।

कलेक्टर ने कहा कि शिशुवती माताओं, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़े, अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखे। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था रखी जाए। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है तथा जहां लम्बी लाईने लगी है, वहां रिजर्व टीम का उपयोग करें। सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारी पहले से ही मानिटरिंग करें और सभी तैयारी रखें। सभी सेक्टर अधिकारी व सहायक रिर्टर्निंग ऑफिसर इस बात का विशेष ध्यान रखे कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव तैयारियां पूर्ण करने एवं सभी वैधानिक प्रावधानों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के सुरक्षित आवागमन, रुकने और यात्रा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने ईवीएम मशीनों के परिवहन हेतु जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। सभी एआरओ को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित ना रहने पाए, इस बात का विशेष ख्याल रखें।

सभी मतदान केन्द्रों में होगी व्हील चेयर की व्यवस्था
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं और बुजुर्गों को सहायता के लिए वालिंटियर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु की गई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानस भवन एवं शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साईंस कॉलेज दुर्ग) पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर एडीएम अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज, लवकेश ध्रुव, मुकेश रावटे, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

पैकिंग के समय सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में धमाका, नौ लोगों की हुई मौत
जिले में ऑक्सीजन बेड्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध: कोविड मरीजों तथा कोविड संदिग्ध मरीजों के लिए नहीं होगी दिक्कतें… हेल्पलाइन नंबर भी जारी
बड़ी खबर: राजनांदगांव की पूर्व महापौर शोभा सोनी की कोरोना से मौत…. एम्स में चल रहा था इलाज
CG Crime : बहू ने कर दी सास की हत्या, बर्तन धोने की बात को लेकर हुआ था विवाद
भिलाई में हजार स्क्वायर फीट से अधिक के मकानों में सीसीटीवी होगा अनिवार्य, विधायक रिकेश ने रखा प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मौसमी बीमारी: तेजी से पैर पसारने लगा पीलिया मौसमी बीमारी: तेजी से पैर पसारने लगा पीलिया
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 199 # 03 May 2024

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?