ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम के अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक: कहा- स्वच्छताकर्मियों का हौसला बढ़ाने सुबह व नाइट स्वीपिंग के दौरान अधिकारी करें नियमित मानिटरिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम के अधिकारियों की कलेक्टर ने ली बैठक: कहा- स्वच्छताकर्मियों का हौसला बढ़ाने सुबह व नाइट स्वीपिंग के दौरान अधिकारी करें नियमित मानिटरिंग

By @dmin
Published: November 26, 2020
Share
Collector took a meeting of the officials of Bhilai Corporation
Collector took a meeting of the officials of Bhilai Corporation
SHARE

भिलाई। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भिलाई निगम में अधिकारियों की अहम बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि नियमित रूप से सुबह के समय और नाइट स्वीपिंग के मौके पर जोन कमिश्नरों की उपस्थिति से स्वच्छताकर्मियों का हौसला बढ़ता है। उनके कार्य की बेहतर मानिटिरंग हो पाती है। साथ ही नागरिकगण के भी फीडबैक अधिकारियों को मिल पाते हैं। यहां उन्होंने कहा कि हेल्थ केयर को लेकर और आर्थिक अवसर को बढ़ावा देने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं का जितना प्रभावी क्रियान्वयन होगा, इसका असर उतना ही व्यापक होगा।
कलेक्टर ने कहा कि स्लम स्वास्थ्य योजना का बुनियादी उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ऐसे क्षेत्रों में भी करनी है जहां कतिपय स्थितियों की वजह से लोग स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे। यहां अत्याधुनिक टेस्ट सुविधाओं के साथ डाक्टरों की टीम जाएगी। कलेक्टर ने इसके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। निगम कमिश्नर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि प्रति एएमयू औसतन 48 मरीज आ रहे हैं। कैंप में आठ हजार से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया और लगभग साढ़े सात हजार मरीजों को दवा दी गई। कलेक्टर ने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार से ओपीडी की संख्या में और इजाफा आएगा। जोन कमिश्नर इसके क्रियान्वयन की नियमित मानिटरिंग करें।

राजस्व एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए लगाएं कैंप
कलेक्टर ने आने वाले दिनों के लिए लगाये जाने वाले शिकायत निवारण कैंप के शेड्यूल के बारे में भी अधिकारियों से पूछा। उन्होंने कहा कि कैंप में राजस्व संबंधी मामले के अलावा वार्ड की नियमित समस्याओं का भी निपटारा हो। ऐसे कैंप में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहें एवं साथ ही नियमित रूप से इसकी मानिटरिंग करें। कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना इस प्रकार तैयार की गई है कि इसका अंतत: उद्देश्य आत्मनिर्भर गौठान तैयार करने हैं। इसके लिए जरूरी है कि गोबर की खरीदी से लेकर इसके कंपोस्ट बनने तथा बिक्री तक हर चरण की मानिटरिंग जोन कमिश्नर करते रहें। वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता में तकनीकी पक्षों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। गोधन न्याय योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना है इसके क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। साथ ही गौठानों को आजीविका केंद्र के रूप में भी विकसित करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा समूहों को इसमें शामिल किया जा सके और रोजगार सृजन किया जा सके।

होम आइसोलेशन की मानिटरिंग की ली जानकारी
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को थामने की चुनौती भी सबसे अहम है। इसके लिए ट्रेसिंग सबसे जरूरी है। कोरोना के मामले में चिन्हांकन जितने पहले हो जाता है उतने जल्दी ही इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये जा सकते हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि अब तक लगभग ढाई हजार मरीजों को ट्रेस किया गया है और होम आइसोलेशन के प्रोटोकाल के मुताबिक इनका ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर ने बैठक में अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर जोनवार हुई कार्रवाई की रिपोर्ट ली। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग जैसे ही संज्ञान में आती है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग दुर्ग का फैसला, सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ 10 प्रकरणो में 18,31,409 रु. का आदेश पारित
पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हैं ईशा रिखी, जिन पर आया बादशाह का दिल?
राज्योत्सव की प्रदर्शनी में सरकार के इस स्टॉल में जुट रही है स्टूडेंट्स की भीड़… जानें क्या है इसमें खास
CG Big News: बोले सीएम बघेल- इनके इशारों पर ईडी कर रही काम, महादेव एप को लेकर कही यह बात
पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हार्ट अटैक, रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगरीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना - विक्की शर्मा नगरीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना – विक्की शर्मा
Next Article 23 villages of Vananchal will illuminate from the light छावनी औद्योगिक क्षेत्र के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग… धमाकों की आवाज सुन थर्राए लोग…. आधा दर्जन दमकल वाहन लगे आग बुझाने

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?