ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने भिलाई निगम में ली बैठक, कहा- टाउनशिप एरिया में साफसफाई की आवृत्ति बढ़ाएं बीएसपी प्रबंधन… शुद्ध जल को लेकर नियमित करें मानिटरिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर ने भिलाई निगम में ली बैठक, कहा- टाउनशिप एरिया में साफसफाई की आवृत्ति बढ़ाएं बीएसपी प्रबंधन… शुद्ध जल को लेकर नियमित करें मानिटरिंग

By @dmin
Published: August 19, 2021
Share
SHARE

भिलाई। बीएसपी टाउनशिप एरिया में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल एवं अन्य विषयों को लेकर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बीएसपी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम को टाउनशिप एरिया में बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने कहा था। सोमवार को टीम ने निरीक्षण किया और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की। कलेक्टर ने रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की और जहां जहां खामी पाई गई वहां बेहतर कार्य करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण प्रतिवेदन में पाया गया था कि सेक्टर 6 ए मार्केट एरिया में साफ-सफाई की स्थिति मुकम्मल नहीं है। मार्केट के चारों ओर कचरा फैला पाया गया और डस्टबीन के बाहर भी कचरा पाया गया। पानी टंकी के पास मलबा पाया गया और खाने पीने के विक्रेताओं द्वारा कचरा फैलाना पाया गया। कलेक्टर ने इस संबंध में बीएसपी अधिकारियों को साफ-सफाई की आवृत्ति बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के चिन्हांकन के कार्य की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को अधिकाधिक संख्या में पात्र हितग्राहियों को पट्टा प्रदाय करने के निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने विस्तार से निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर ने जनदर्शन में भी लोगों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही इनके क्रियान्वयन के निर्देश दिये।

बड़े डस्टबीन हटायें, स्वच्छ भारत अभियान करता है मनाही
सेक्टर 4 की सड़कों में बड़े डस्टबीन पाये गये। स्वच्छ भारत अभियान इसकी मनाही करता है। यह डस्ट बीन फ्री सिटी को प्रोत्साहित करता है। सिविक सेंटर के मार्केट एरिया में भी कचरा पाया गया। सेक्टर 4 में महिला समाज के भवन के सामने ड्रेनेज की दिक्कत पाई गई। कलेक्टर ने इसे ठीक करने के निर्देश दिये। डोर टू डोर अपशिष्ट प्रबंधन के संग्रहण के कार्य को भी बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिये गए। कलेक्टर ने बैठक में बीएसपी प्रबंधन को मुनादी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये ताकि लोग खुले में कचरा फैलाने से हिचकें।

पानी का सैंपल व लोगों से लिया फीडबैक
टीम को विशेष रूप से शुद्ध जल के संबंध में नागरिकों के फीडबैक लेने एवं पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिये गये थे। सेक्टर 6 के रहवासियों ने बताया कि कुछ दिनों से पानी स्वच्छ आ रहा है। सेक्टर 4 के कुछ क्षेत्रों में भी पानी का सैंपल लिया गया। कलेक्टर ने कहा कि शुद्ध पेयजल की मानिटरिंग सबसे अहम है। नियमित रूप से सैंपल लें, इसकी गुणवत्ता की जांच करें और नागरिकों से फीडबैक लेते रहें।

45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी
बिग ब्रेकिंग-कोरोना: दुर्ग जिले में नाईट कर्फ्यू के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी बंद
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का असर: गरम पौष्टिक आहार और समुचित देखभाल से प्रदेश के 1.41 लाख बच्चे हुए कुपोषण मुक्त… कुपोषित बच्चों की संख्या में 32 प्रतिशत की आई कमी
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार शुरू, बढ़ेगा स्थानीय रोजगार
उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पांच संस्थानों को नोटिस, मुंगेली के तीन बिक्री केन्द्रों पर लगा प्रतिबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rengapara illuminated on Independence Day… Electricity reached inaccessible forest areas स्वतंत्रता दिवस पर रेंगापारा हुआ रोशन… सरकार की विशेष पहल से दुर्गम वनक्षेत्र में पहुंची बिजली… नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुआ नया सवेरा
Next Article Additional Chief Secretary and Special Secretary reached Bemetara मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं का मुआयना करने अपर मुख्य सचिव और विशेष सचिव पहुंचे बेमेतरा, कहा- महिला समूहों को बनाएं स्वावलंबी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?