ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शास्त्री अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने सफाई को लेकर लगाई फटकार… अधिकारियों ने कहा साफ सफाई पर दें पुख्ता ध्यान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शास्त्री अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने सफाई को लेकर लगाई फटकार… अधिकारियों ने कहा साफ सफाई पर दें पुख्ता ध्यान

By @dmin
Published: September 11, 2021
Share
Collector reached Shastri Hospital, reprimanded for cleanliness… Officials said
Collector reached Shastri Hospital, reprimanded for cleanliness… Officials said
SHARE

भिलाई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे शनिवार को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बीते दिनों अपग्रेडेशन के लिए और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुकम्मल तैयारियों के लिए विशेष निर्देश दिये गये थे। इनकी प्रगति जानने कलेक्टर यहां पहुंचे। यहां आक्सीजन प्लांट पूरी तरह तैयार कर दिया गया है तथा रिनोवेशन कार्य भी प्रगति पर है। यहां आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किया जाना है। निरीक्षण के दौरान सफाई को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा सफाई का काम सुबह हो जाना चाहिए।

कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से ओपीडी के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुपेला अस्पताल भिलाई के सबसे सघन इलाके में है और सबसे ज्यादा ओपीडी यहाँ आती है। इसे देखते हुए यहां व्यवस्था की विशेष मानिटरिंग करने के निर्देश उन्होंने दिये। उन्होंने कहा कि ओपीडी के मुताबिक स्टाफ एवं चिकित्सकों की जरूरत के लिए समीक्षा करते रहें। किसी भी विशेष जरूरत के लिए जानकारी दें। इसके लिए डीएमएफ आदि मदों से स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की सबसे बुनियादी प्राथमिकताओं में से हैं लोगों से फीडबैक लेकर इसे बेहतर करने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। यहां उन्होंने अस्पताल में चल रहे उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इन कार्यो को निर्धारित मापदंड के अनुसार कराये जाने के साथ ही नियमित अंतराल में साफ-सफाई पर ध्यान देने कहा।

उन्होंने फाल सिलिंग का निर्माणाधीन कार्य देखा और इस पर असंतोष जाहिर कर पूरी गुणवत्ता के साथ यह कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में बनने जा रहे नवीन आइसोलेशन वार्ड के लिए चिन्हांकित स्थल भी देखा। आइसोलेशन वार्ड में जरूरी सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट को भी देखा। उन्होंने इसे आक्सीजन के लिए जरूरत मन्द लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के पश्चात सबसे ज्यादा संख्या में ओपीडी सुपेला अस्पताल में होती है। यहां बेहतर व्यवस्था हो, इसके लिए कलेक्टर ने डीएमएफ के माध्यम से अस्पताल के रिनोवेशन की व्यवस्था की। यहाँ अस्पताल में ऊपरी मंजिल में काफी सीपेज की समस्या आ रही थी जिसकी वजह से अस्पताल का बहुत सा हिस्सा अनुपयोगी साबित हो रहा था। इस सीजन में सीपेज की मरम्मत कराई गई। साथ ही स्पेस के उचित तरह के उपयोग के लिए अस्पताल का सीटिंग प्लान भी बदला गया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सांस की दिक्कत वाले मरीजों को यहाँ पर रखा गया।

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में सीआईडी ने किया अरेस्ट
लॉकडाउन में जॉब गई, भाई-भाभी ने ताना दिया, परेशान होकर पति-पत्नी ने कर ली आत्महत्या
अंडर-19 वर्ल्डकप: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में
मुख्यमंत्री साय ने किया पांच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ, प्रदेश में 2 हजार सीट बढ़ाने की घोषणा
डोंगरगढ़ का नाम देश के पर्यटन नक्शे में शामिल…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई 22 साल से निगम का टैक्स नहीं भरा…. निगम ने 49 बकायेदारों को थमाया नोटिस…. नोटिस के बाद भी जमा नहीं की राशि तो कुर्की वारंट होगा जारी
Next Article टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, जल्द प्राइवेट कंपनियां भी कराएंगी ट्रेन की सैर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, जल्द प्राइवेट कंपनियां भी कराएंगी ट्रेन की सैर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?