ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे कलेक्टर, कहा- आगे आवक बढ़ेगी, कर लें एडवांस प्लानिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे कलेक्टर, कहा- आगे आवक बढ़ेगी, कर लें एडवांस प्लानिंग

By @dmin
Published: December 5, 2020
Share
Collector reached paddy procurement centers
Collector reached paddy procurement centers
SHARE

दुर्ग। जिले में चल रही धान खरीदी की मानिटरिंग करने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे नगपुरा एवं बोरी के धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे। वहां इन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था देखी। बारदानों की स्थिति की जानकारी ली। धान की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना की वजह से जूट मिलों में भी काम प्रभावित रहा जिससे बारदानों के लिए काफी समस्या आई। इस संकट के बावजद सभी समितियों में बारदाने उपलब्ध करा दिये गए हैं।
किसानों ने कलेक्टर को बताया कि इन केंद्रों में टोकन कट गये और समय पर धान खरीदी हो गई है जिससे वे काफी खुश हैं। समिति के कर्मचारियों ने काफी तेजी से कार्य किया है और वे काफी खुश हैं। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धान की आवक तेजी से बढ़ेगी, इसे देखते हुए एडवांस प्लानिंग कर लें। उन्होंने कहा कि स्टैकिंग से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक सभी पहलुओं की तैयारी कर लें। कलेक्टर ने कहा कि समिति प्रबंधक किसानों की पूरी सुविधा का ध्यान रखें और कोशिश हो कि जल्द से जल्द किसान समिति से धान बेचकर घर लौट सकें। उन्होंने कहा कि धान की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखना है। कलेक्टर ने धान की नमी आदि तकनीकी बातों की भी जानकारी समिति प्रबंधकों से ली। उन्होंने समितियों द्वारा अद्यतन की जाने वाले सभी रजिस्टरों को भी देखा। उन्होंने वहां उपस्थित राजस्व अधिकारियों से धान खरीदी की नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि अभी धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, यह कार्य पूरी जवाबदेही से होना चाहिए।
कलेक्टर ने बोरी एवं नगपुरा में इंग्लिश मीडियम स्कूलों के भवनों का निरीक्षण भी किया। यहां एसडीएम को अत्याधुनिक स्कूलों के मानकों के मुताबिक अधोसंरचना तैयार करने के निर्देश दिये। यहां उन्होंने एडमिशन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी जिला शिक्षा अधिकारी से ली।
कलेक्टर सबसे पहले कोटनी पहुंचे। यहां उन्होंने गौठान देखा, यहां पर वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जा रहा था और नये वर्मी टैंक बनाये जा रहे थे। कलेक्टर ने इसकी धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने यहां समूहों द्वारा लगाए गए जिमीकंद भी देखे और इस पर प्रसन्नता जाहिर की। कलेक्टर ने कुछ दिनों पहले हुए अपने धमधा निरीक्षण में यहां की पुष्पवाटिका भी देखी थी और इसकी बदहाल स्थिति पर नाराजगी जाहिर की थी। एसडीएम ने बताया कि इस पर कार्य किया गया। फिर उन्होंने पुष्पवाटिका भी देखी।

कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान आठ कार्यकर्ता झुलसे, केन्द्र सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण
अमेरिका से टेंशन के बीच दक्षिण चीन सागर में चीन का लाइव फायर ड्रिल, जहाजों पर हमले का अभ्यास
ईडी पर सीएम भूपेश का तंज : भस्मासुर है ईडी, एक दिन तो पाप का घड़ा भरेगा.. अति का अंत निश्चित है
किसानों की घर वापसी शुरू, टिकरी-सिंघु से लौटने लगा जत्था, अब जाम नहीं करेगा परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्थिर सरकार चाहते हैं तो हमारे नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद करें - कांग्रेस स्थिर सरकार चाहते हैं तो हमारे नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद करें – कांग्रेस
Next Article कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, बोले- किसी हालत में मंजूर नहीं करेंगे किसान बोले, हम खुद बनाएंगे अपना कानून तभी निकलेगा समस्या का समाधान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?