ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक : शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पोषण योजनाओं की समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक : शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पोषण योजनाओं की समीक्षा

By Poonam Patel
Published: April 6, 2026
Share
कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक : शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पोषण योजनाओं की समीक्षा
कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक : शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पोषण योजनाओं की समीक्षा
SHARE

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) सहित अन्य विभागों के कार्यों की स्थिति पर गंभीरता से चर्चा की गई।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी विकासखंडों में स्कूल संचालन, छात्रावास व्यवस्था एवं शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस सत्र में विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय पर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पोषण आहार निर्माण एवं वितरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा कुपोषण मुक्ति की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने पर बल दिया।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों को तिलहन एवं दलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने, कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य, सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता सुधार, नेशनल हाईवे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही सियानगुड़ी निर्माण, पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, डीएफओ डी पी साहू, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, सर्व एस डी एम, सभी जिलास्तरीय अधिकारी  एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

चीन-पाक से विवाद के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, एस-400 की आपूर्ति शुरू
Breaking News : चेतवनी के बाद भी रेस्टारेंट में पिला रहे थे हुक्का, दुर्ग पुलिस ने सीजी प्राइड व सर्किल लाउंज मारी रेड
फिर टूटा कोरोना का रिकार्ड: पिछले 24 घंटे में सामने आए 9304 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा दो लाख 17 हजार के करीब
छत्तीसगढ़ के इस जिले में नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बंगाल चुनाव: ममता बेनर्जी ने की चुनाव आयोग से अपील- लोगों की जान के साथ न खेलें…. जल्द समाप्त करें चुनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल रमेन डेका ने कराई जांच, अधिकारियों-कर्मचारियों को किया प्रेरित लोकभवन में लगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Next Article विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स में “जेंडर फॉर हेल्थ” विषय पर आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स में “जेंडर फॉर हेल्थ” विषय पर आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?