ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक : लंबित प्रकरण समय सीमा में निपटाने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक : लंबित प्रकरण समय सीमा में निपटाने दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: June 11, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा है कि समय-सीमा के प्रकरण निर्धारित समय अवधि में निराकरण किया जाए। लंबित प्रकरण शीघ्र निपटायें अधिकारी। उन्होंने आज समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारियों की बैठक में विभागवार समय-सीमा प्रकरण, जनचौपाल, पीजीएन और सार्थ-ई  पोर्टल में लंबित आवेदनों की विभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने पीजीएन के एक वर्ष तक लंबित प्रकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरण शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर चौधरी ने जिले के सहकारी समितियों में खाद एवं खरीफ धान बीज की भंडारण एवं वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि समितियों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों के आवश्यकता के मुताबिक खाद एवं बीज उपलब्ध करायी जाए। इसी प्रकार समितियों में शेष बचे धान का उठाव हेतु मिलर्स को प्रेरित करें। उन्हांेने आगामी धान खरीदी हेतु अभी से बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने डीएमओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में वर्षा जल संचयन के संबंध में फाईट द बाईट और कैच द रैन की जानकारी ली।

उन्होंने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए कहा कि जिले में वर्षा जल संचयन हेतु बेहतर कार्य होना चाहिए। नगरीय निकायों में नालों की सफाई एवं रैनवॉटरहैस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा तथा ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता के साथ तालाबों एवं सोखपिट की सफाई पर विशेष जोर दिया जाए। लोगों को जल संरक्षण के महत्व बतायी जाए। कलेक्टर ने मानसून सत्र में वृक्षारोपण हेतु अधिकारियों को विभागवार प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत पौधरोपण हेतु स्थान चिन्हांकित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पौधे वन विभाग एवं जनसहयोग से उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शाला प्रवेशोत्सव की जानकारी ली। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ 18 जून से शाला प्रवेशोत्सव सभी शालाओं में प्रारंभ हो जाएगा। 22 एवं 23 जून को विकासखण्ड स्तरीय उत्सव तथा 25 जून को जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने शाला प्रवेशोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने एवं व्यवस्था हेतु संबंधित जनपद सीईओ और एसडीएम को निर्देशित किया।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि नये शिक्षा सत्र में शाला प्रवेश से कोई भी बच्चा वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को स्वीकृत निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गये है, उन्हें संबंधित विभाग को हैण्डओवर करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार डीएमएफ के कार्यों का यूसी/सीसी उपलब्ध कराने विभागों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र सरकार की महिला लखपति योजना अंतर्गत विभागीय योजनाओं के हितग्राही महिला/समूहों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराने आवश्यक पहल किया जाए।

बैठक में सीएसपीडीसीएल द्वारा विद्युत सबस्टेशन निर्माण हेतु जमीन की उपलब्धता एवं विभागों में लंबित विद्युत देयक बिल भुगतान पर भी चर्चा की गई। बैठक में डीएफओ श्री चन्द्रशेखर परदेशी, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम भिलाई-चरौदा के आयुक्त दशरथ राजपूत, अपर कलेक्टर बीके दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी सहित सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Bhilai Breaking : अर्थी सहित शव को उठा ले गई पुलिस, देर रात हुई थी युवक की मौत… जानिए क्या है पूरा मामला
कोरोना ने बढ़ाई चिंता, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.28 लाख के पार, 42 लोगों की मौत
रणनीतिक खनिजों की खोज में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग, छत्तीसगढ़ में निकल-क्रोमियम-PGE की पुष्टि
प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 12 सौ से अधिक मिले कोरोना पॉजिटिव, राजधानी रायपुर में ही 50 फीसदी से ज्यादा केस
नवोत्थान और विकसित भारत–2047 के विजन का सशक्त दस्तावेज है केन्द्रीय बजट : मनोहर लाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : ओडिशा के नए सीएम का ऐलान, मोहन माझी को चुना गया विधायक दल का नेता
Next Article Durg Breaking : शिवनाथ नदी के किनारे जुआ खेलते  12 जुआरी पकड़ाए, 12  वाहन भी पुलिस ने किए जब्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?