ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने कहा- मोबाइल मेडिकल यूनिट्स में न हो दवाइयों की कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने कहा- मोबाइल मेडिकल यूनिट्स में न हो दवाइयों की कमी

By @dmin
Published: January 6, 2021
Share
Collector Bhure said in the review meeting
Collector Bhure said in the review meeting
SHARE

दुर्ग। शहरी क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की मदद से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने की कोशिश की जा रही है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने निर्देश दिए हैं कि इन एमएमयू में अति आवश्यक दवाईयों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जितनी दवाईयां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध रहती हैं उतनी ही इन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स में उपलब्ध होनी चाहिए। भिलाई कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि दुर्ग जिले के सभी नगरीय निकायों में मोबाइल मेडिकल यूनिट में ही ऑन द स्पॉट सैंपल कलेक्शन व जांच कर रिपोर्ट देने की पहल भी की गई है। जिससे लोगों को काफी सुविधा हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि 40 प्रकार से अधिक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। श्रमिक बस्तियों में भी मोबाईल मेडिकल युनिट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने श्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां-जहां मोबाईल मेडिकल यूनिट जा रही हैं, वहां श्रम विभाग से कोई न कोई अवश्य मौजूद हो ताकि बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। इसके अलावा शिविर स्थल पर शौचालय का इंतजाम एवं सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही चिन्हित स्थानों पर ये इंतजाम हो जाने चाहिए। बैठक में उन्होंने दाई-दीदी क्लिनिक की भी समीक्षा की। भिलाई कमिश्नर श्री रघुवंशी ने बताया कि दाई-दीदी क्लिनिक में 60 से अधिक की ओपीडी है। कल 5 जनवरी को 125 से अधिक ओपीडी हुई।

आवेदनकर्ता के घर पर्सनल विजिट कर लें फीडबैक
आम जनों की समस्या के निराकरण के लिए नगरीय निकायों में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों के निराकरण के बाद आवेदन देने वाले के घर पर पर्सनल विजिट कर फीडबैक लें। इससे प्रशासन और जनता के बीच नजदीकी बढ़ेगी और विश्वास सुदृढ होगा।
गौठानों का हफ्ते में 2 से 3 बार करें निरीक्षण
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्र के गौठानों पर भी फोकस करना अनिवार्य है। इसलिए हफ्ते में 2 से 3 बार गौठानों का निरीक्षण करें। मवेशियों के चारे पानी की व्यवस्था, वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण की स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश हैं कि गौठानों को रोजगार ठौर के रूप में विकसित करना है। ग्रामीण और शहरी दोनों गौठानों में लोगों को बाजार की मांग के अनुरूप रोजगार का साधन उपलब्ध कराना हैं। गौठानों में कुक्कुट पालन, मछली पालन की तैयारी की भी समीक्षा की।
ओपन मार्केट में भी करें वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री
कलेक्टर ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है। जिसे उद्यानिकी, कृषि एवं वन विभाग द्वारा खरीदा भी जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए की गई पहलों के फलस्वरूप लोगों में जागरूकता आई है इसलिए ओपन मार्केट में भी वर्मी कम्पोस्ट खाद की मांग उत्पन्न हो रही है। इसलिए विभागीय खरीदी के अलावा ओपन मार्केट में खाद की बिक्री हेतु एक कार्य योजना तैयार करें। खाद बिक्री के लिए एक बिजनेस मॉडल तैयार करें ताकि खाद निर्माण में लगी महिलाओं को सीधे फायदा पंहुँचे। वर्मी कम्पोस्ट के 1 किलो, 5 किलो, 10 किलो जैसे पैकेट तैयार करवाएं ताकि लोग गौठानों से भी सीधे खाद खरीद सकें।
नहरों-नालों का कोर्स हेड टू टेल क्लीन होना चाहिए
कलेक्टर ने कहा कि जल संवर्धन हेतु संचालित नरवा प्रोजेक्ट पर विशेष फोकस जरूरी है। चिन्हांकित नालों का 30 मई से पहले जीर्णोद्धार होना है, इसलिए युध्दस्तर पर काम करें। नालों के प्रारंभिक स्थान से लेकर उनके खत्म होने के स्थान अर्थात हेड टू टेल काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नालों का कोर्स अर्थात जलमार्ग पूरी तरह साफ सुथरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी बारीकी से निगरानी जरूरी है। वे पर्सनली इसकी मॉनिटरिंग करें जरूरत पड़ी तो 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर चिन्हांकित नाले का एक-एक हिस्सा देखेंगे, इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्राथमिकता तय कर काम करें।
जिले के सभी नगरीय निकायों को दिया विशेष टास्क
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के सभी 10 नगरीय निकायों को एक खास टास्क दिया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक आवाजाही वाले स्थान, बस-टैक्सी स्टैंड रेलवे स्टेशन के आसपास साफ सफाई के लिए के सेनिटाईजेशन ड्राइव चलाएं चिन्हांकित स्थानों को गंदगी मुक्त कर इनका कायाकल्प करें। जिसमें जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले और आम नागरिकों की भी सहभागिता भी ले सकते हैं। इस तरह के कामों से आपका शहर तो सुंदर होगा ही आम जन भी स्वच्छता के लिए जागरुक होंगे। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक हर निकाय कम से कम एक स्थान का चयन कर उसके कायाकल्प की जिम्मेदारी ले।
लोक सेवा केंद्रों पर व्यवस्था करें दुरुस्त
कलेक्टर ने कहा लोक सेवा केंद्र आमजनों की सुविधा के लिए हैं लेकिन आए दिन कुछ न कुछ शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा केंद्रों की जांच करें। जरूरत पड़े तो संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बैठक में बेलौदी में प्रस्तावित बर्ड सेंचुरी की तैयारियों , सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों, धान खरीदी, आदर्श ग्राम योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखें।

Big news : ग्लोब चौक गोलीकांड के आरोपी अमित जोश के घर चला बुलडोजर
पूरी रात फंदे पर लटका रहा BSP ठेका श्रमिक का शव, पुलिस उतारने पहुंची तो परिजनों ने किया जमकर हंगामा
पीएम मोदी ने शुरू की छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं, रजत जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर सीएम बघेल ने किया उन्हें नमन, कहा- राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की रखी नींव
छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ से पार, 94 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Due to the efforts of the Mayor, the old demand was fulfilled महापौर के प्रयास से वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी….. बाबा बालकनाथ मंदिर के पास बना भव्य गार्डन
Next Article Collector Bhure said in the review meeting समीक्षा बैठक में कलेक्टर भुरे ने कहा- मोबाइल मेडिकल यूनिट्स में न हो दवाइयों की कमी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?