ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर जनदर्शन में महिला की गुहार, बेटी लिख नहीं सकती इसलिए परीक्षा के लिए दिया जाए एक राइटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कलेक्टर जनदर्शन में महिला की गुहार, बेटी लिख नहीं सकती इसलिए परीक्षा के लिए दिया जाए एक राइटर

By Mohan Rao
Published: February 6, 2023
Share
कलेक्टर जनदर्शन
SHARE

दुर्ग। सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में हर बार की तरह इस बार भी लोगों की समस्याओं के कई आवेदन आए। इस दौरान सिंधी कालोनी एक महिला ने अपनी बेटी की परीक्षा के लिए अलग से लिखने वाला उपलब्ध कराने की मांग की। महिला ने आवेदन देकर कहा कि उसकी बिटिया को लिखने में परेशानी है और इसका मेडिकल सर्टिफिकेट भी उन्होंने रखा। महिला ने बताया कि अभी बिटिया की बोर्ड परीक्षा है। बोर्ड परीक्षा में उसे अलग से लिखने वाला मिल जाए तो उसकी दिक्कत दूर हो जाएगी। कलेक्टर ने इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।

इसी कड़ी में शक्ति नगर पद्मनाभपुर की एक महिला ने आज जनदर्शन में एजेंट की शिकायत की। उसने बताया कि तीन साल पहले एक एजेंट ने एलआईसी में लगाने के लिए 70 हजार रुपए लिये। बाद में पता करने पर यह मालूम हुआ कि इस एजेंट ने पैसे एलआईसी में लगाये ही नहीं हैं। इसके बाद बार-बार बोलने पर 20 हजार रुपए वापस किये, शेष पैसे अभी भी अप्राप्त हैं। महिला ने कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा से प्रकरण के संबंध में उचित कार्रवाई के लिए आग्रह किया।

ग्राम चंदखुरी की एक महिला ने बताया कि वो आदिवासी हैं और उनकी जाति नागरची है। उनके ससुर की जाति भी नागरची थी। चूंकि आदिवासी जमीन में क्रय-विक्रय के लिए कलेक्टर की अनुमति आवश्यक है अतएव आनन-फानन में जमीन का विक्रय करने उसके स्वजनों ने जाति नागरची से गाड़ा कर दी। महिला ने अपने आवेदन में कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जाए। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग से इस संबंध में जांच के निर्देश दिये।

सड़क में रूई धुनाई से हो रहा प्रदूषण
जवाहर चैक दुर्ग में एक दुकानदार द्वारा रूई की धुनाई सड़क में किये जाने संबंधित आवेदन भी जनदर्शन में आया। आवेदक का कहना था कि सड़क में रूई धुनाई से काफी प्रदूषण हो रहा है जिससे आसपास के लोगों को सांस संबंधी बीमारी हो रही है। इसके अलावा सड़क में रूई धुनाई से सड़क भी जाम होती है। कलेक्टर ने इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये।

पट्टा नहीं मिला, मुझे पट्टा दिला दीजिए
लक्ष्मीनगर खुर्सीपार की एक महिला ने कहा कि वो पट्टा वितरण के समय अपने गाँव महाराष्ट्र चली गई थी। जब आई तब तक पट्टा वितरण कार्यक्रम हो चुका था, इस वजह से उसे पट्टा नहीं मिल पाया। कलेक्टर ने इस संबंध में अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये। बीज निगम रूआबांधा से वृन्दा नगर दुर्ग तक सड़क चैड़ीकरण में प्रभावित एक परिवार ने अपना आवेदन जनदर्शन में रखा। परिवार के सदस्य ने अपने आवेदन में कहा कि मुआवजा जल्द मिल जाए तो हम लोगों को काफी राहत होगी। जनदर्शन में एक आवेदन खोपली से आया। यहां ग्रामीणों ने पीएचई के टंकी निर्माण का लोकेशन बदलने मांग की।

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 12 सितंबर से चलेंगी 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें…. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी
रंगभरी एकादशी पर भिलाई-3 में निकली प्रभातफेरी, फाग गाकर भक्तों ने उड़ाए रंग गुलाल
दर्दनाक हादसा: बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, पति घायल
राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकसित करने तैयार कॉन्सेप्ट प्लान: सीएम बघेल ने केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री को पत्र लिख मांगी स्वदेश दर्शन योजना की स्वीकृति
नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ के दिव्यांग क्रिकेटरों का चयन, भिलाई में होगा सेलेक्शन कैंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अडाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान: 111 करोड़ के शेयर रिलीज करेगा समूह अडाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान: 111 करोड़ के शेयर रिलीज करेगा समूह
Next Article CG Breaking : छत्तीसगढ़ में मवेशियों की तस्करी, पिकअप में भरकर ले जा रहा था तस्कर… ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?