ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम ने ली अफसरों की बैठक, कहा- पात्र लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सीएम ने ली अफसरों की बैठक, कहा- पात्र लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी

By Mohan Rao
Published: January 24, 2023
Share
सीएम बघेल ने ली अफसरों की समीक्षा बैठक
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरोरा और पुरैना-खपरी में आम जनता से भेंट-मुलाकात के बाद बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समायावधि का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सुराजी गांव योजना के तहत गांव में निर्मित गौठानों के संचालन की स्थिति के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठानों की संख्या मांग के अनुसार बढ़ाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गौठानों में रीपा (ग्रामीण औद्योगिक पार्क) का निर्माण तेजी से पूरा कराये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गांव के युवाओं को रीपा सहित अन्य आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की पहल करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के साथ-साथ गोबर से बिजली एवं पेंट उत्पादन के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, पोषण पुनर्वास केन्द्र, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, जल जीवन मिशन, सड़कों के निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन कराये जाने के निर्देश दिए। अवैध उत्खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए गए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, राजस्व मामलों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संभागायुक्त यशंवत कुमार, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

दुश्मन की तोपों का काल: डीआरडीओ ने किया लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण
जेनेटिक इंजीनियरों का दावा : 2045 तक मरना हो जाएगा स्वैच्छिक, बढ़ती उम्र का इलाज होगा संभव
Bhilai : गुवाहाटी गया था परिवार, इधर चोरों ने बोलो धावा, लाखों के जेवर व कैश पार
गुजरात में गरजे छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव, बोले- कांग्रेस जिंदा है.. लोग भाजपा से नाराज
युवाओं को परंपरागत पद्धति और नई तकनीक के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुए आगे बढऩा होगा: राज्यपाल सुश्री उइके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai News : ट्रांसपोर्ट इंद्रजीत सिंह को धमकी मामले में दो और गिरफ्तार, जांच में सामने आए थे इनके नाम
Next Article अंडा में प्रशासन तुंहर द्वार शिविर में आये 209 आवेदन, 155 का मौके पर ही निराकरण अंडा में प्रशासन तुंहर द्वार शिविर में आये 209 आवेदन, 155 का मौके पर ही निराकरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?