ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंबिकापुर में सीएम साय का रोड शो, बोले- विधानसभा-लोकसभा के बाद अब नगर निगम में भी भाजपा की जीत करें सुनिश्चित
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedsarguja

अंबिकापुर में सीएम साय का रोड शो, बोले- विधानसभा-लोकसभा के बाद अब नगर निगम में भी भाजपा की जीत करें सुनिश्चित

By Mohan Rao Published February 7, 2025
Share
SHARE

अंबिकापर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल रोड शो और आमसभा में भाग लिया, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने जनता से महापौर पद की प्रत्याशी मंजूषा भगत और सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। रोड शो के दौरान अंबिकापुर की सड़कों पर भगवा समंदर नजर आया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने कमल के झंडे लहराते हुए पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने संभाग की सभी 14 सीटों पर कमल खिलाया और लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद बनाया। अब अंबिकापुर नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनानी है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। उन्होंने जनता से भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि शहर के विकास की पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र “अटल विश्वास पत्र” में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। जिस तरह मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है, उसी तरह अटल विश्वास पत्र का हर वादा भी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में नगरीय क्षेत्रों में तीन लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे और वर्षों से नजूल भूमि पर रह रहे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो बिजली बिल और संपत्ति कर समय पर भरते हैं, उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, 15 हजार रुपये मासिक आय वाले, 5 एकड़ सिंचित या ढाई एकड़ असिंचित भूमि वाले और दोपहिया वाहन धारकों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जो 7 तारीख से पहले कर भरेंगे उन्हें 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। उन्होंने नगरीय बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने, संपत्ति कर बकायेदारों पर जुर्माना न लगाने, स्व-सहायता समूहों की बहनों को ढाई लाख रुपये तक का लोन और मुफ्त प्रशिक्षण देने, प्रत्येक नगर निगम में बर्तन बैंक बनाने, स्ट्रीट वेंडर्स को 30 हजार रुपये की सहायता राशि देने, नालंदा परिसर बनाने और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ और महादेव एप घोटाले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए, जिससे जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ गया था। उन्होंने कहा कि आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसके दोषी जेल में हैं और उन्हें जमानत भी नहीं मिल रही। कोयला और शराब घोटाले के आरोपी भी जेल में बंद हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मात्र 13 महीने में इतने काम किए गए हैं कि 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों का विश्वास भाजपा पर और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के सभी वादे पूरे किए जा चुके हैं, जिनमें 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की स्वीकृति, धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या और काशी यात्रा का लाभ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

इस भव्य रोड शो और आमसभा में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, अखिलेश सोनी, मेजर अनिल सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao February 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब ई-ऑफिस सिस्टम, मंत्रालय के सभी विभागों में शुरू हुई सुविधा… 16 विभागाध्यक्ष कार्यालय भी जुड़े
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई… कबीरधाम में कंटेनर में पकड़ाई 50 लाख की शराब

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?