ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल विस्तार पर सीएम साय का बड़ा बयान, दिल्ली में हुई संगठन की बैठक में तय हुए नाम! …. जानिए कौन-कौन है रेस में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में मंत्री मंडल विस्तार पर सीएम साय का बड़ा बयान, दिल्ली में हुई संगठन की बैठक में तय हुए नाम! …. जानिए कौन-कौन है रेस में

By Mohan Rao
Published: December 25, 2024
Share
दिल्ली में संगठन की बैठक
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली दौरे पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की “संगठन पर्व” की समीक्षा बैठक हुई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में मंत्री मंडल व संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो मंत्रियों के नाम पर तय कर लिए गए हैं हालांकि यह नाम कौन-कौन से हैं इसका खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी सरकार के मंत्री मंडल का विस्तार करेंगे।  

मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान इस बात के संकेत दिए हैं कि जल्द ही मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम साय ने अपने बयान में खुलकर नहीं बोला लेकिन मुस्कुराते हुए उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा लेकिन उसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा। सीएम साय ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल के विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों के विभागों में परिवर्तन भी होगा। सीएम साय ने कहा कि अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

पहले संगठन चुनाव पर है फोकस
सीएम साय ने कहा है कि पार्टी अभी संगठन चुनाव में व्यस्त है। अभी संगठन स्तर पर नियुक्तियां होनी है। जिलों में अध्यक्षों का चुनाव होना है और पार्टी आलाकमालन अभी इन सब को लेकर व्यस्त है।  इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी हुई है। सीएम साय के बयान के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में मंत्री मंडल का विस्तार कभी हो सकता है। संगठन के चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ सरकार की नई तस्वीर सामने आ जाएगी।

सीएम कैबिनेट में दो मंत्रियों की जगह है खाली
बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में फिलहाल दो मंत्रियों की जगह खाली है। छत्तीसगढ़ में सीएम समेत अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। सरकार के गठन के बाद विष्णु देव साय ने सीएम पद की शपथ ली थी, इसके अलावा अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 22 दिसंबर 2023 को सीएम साय ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था।  सीएम साय की कैबिनेट में शामिल बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दो जगह खाली हो गई, जिसे भरने की कवायद लगातार चल रही है। सीएम साय के दिल्ली दौर से लौटने के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है।

मंत्री बनने की रेस में इन विधायकों के नाम प्रमुख
छत्तीसगढ़ में कई विधायक मंत्रिमंडल की रेस में शामिल हैं। मंत्री मंडल के पहले विस्तार में कई दिग्गजों के नाम शामिल नहीं थे। सीएम साय ने पहले विस्तार में जिन मंत्रियों को शामिल किया उनमें कई नाम चौंकाने वाले थे। श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाडे, लखन लाल देवांगन जैसे नाम चौंकाने वाले रहे। वहीं अब दूसरी बार विस्तार में भी चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं। नए मंत्रियों की रेस में रायपुर पश्चम से विधायक राजेश मूणत व बिलासपुर से अमर अग्रवाल के नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वहीं कुछ ऐसे विधायक भी मंत्रीपद की रेस में है जो चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं। हाल ही में रायपुर दक्षिण से चुनाव जीतने वाले सुनील सोनी के साथ ही सरगुजा से रेणुका सिंह, पंडरिया विधायक भावना बोहरा और दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव आदि के नाम भी मंत्रीपद की रेस में बने हुए हैं।

अंबेडकर विवाद पर कांग्रेस को घेरा
सीएम साय ने अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर मचे सियासी बवाल पर कहा कि अमित शाह जी के भाषण के एक अंश को लेकर विरोध करना सही नहीं है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब अंबेडकर जी का सम्मान नहीं किया। अंबेडकर जी को कांग्रेस पार्टी से बाहर जाना पड़ा। अंबेडकर जी के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव लड़ा। अब कांग्रेस के नेता अंबेडकर को लेकर इस तरह का दिखावा कर रहे हैं।

Breaking News : नाबालिगों ने लगाया फ्लिपकार्ट को चूना, लूट की रची ऐसी साजिश की पुलिस भी हैरान… जानिए क्या है पूरा मामला
साइकिल से सफर हो गया था मुश्किल, अब बस से पहुंच जाएंगे मंजिल
अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए देश और दुनिया में विख्यात बस्तर की तस्वीर बदल रही है
पॉश कॉलोनी के सूने मकानों में चोरी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
सीएम बघेल की बड़ी घोषणा : आवास योजना के पात्र लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराने सरकार कराएगी नए सिरे से सर्वे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम साय ने किया नमन… एक्स पर पोस्ट किया भावुक पोस्ट
Next Article shreekanchanpath 72 # 25 December 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?