ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर सीएम साय ने दी शुभकामनाएं, कहा- देश के लिए उनका समर्पण अटूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर सीएम साय ने दी शुभकामनाएं, कहा- देश के लिए उनका समर्पण अटूट

By Mohan Rao
Published: November 8, 2024
Share
सीएम साय ने दी लालकृष्ण आड़वाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने देश के लिए श्री आडवाणी जी के योगदान को याद करते हुए कहा है कि आडवाणी जी सशक्त तथा समृद्ध भारत की संकल्पना का अटूट समर्थन करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने उपप्रधानमंत्री के पद पर आसीन रहते हुए देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भारतीय संसद में सांसद के रूप में अपनी भूमिका के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए उन्हें उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आडवाणी जी ने श्री राममन्दिर आन्दोलन को आगे बढ़ाया और सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथयात्रा निकाली। उनके प्रयासों का सुखद परिणाम है कि आज लगभग 500 वर्षों बाद श्रीरामलला अपने मंदिर में विराजमान हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आडवाणी जी के देश हित में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस वर्ष उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

पीएम मोदी बोले- यह साल और भी स्पेशल’
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वर्ष और भी विशेष है क्योंकि हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था”। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक, उन्होंने भारत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उनकी बुद्धि तथा समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उनका हमेशा सम्मान किया गया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन मिला। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

काबुल से भारत आ रहा आईएएफ का एक और विमान, संकट से बच घर आ रहे 85 भारतीय
इस दिवाली भिलाई में धमाका सेल…. जैन भवन सेक्टर-6 में 1 नवंबर तक करें जमकर खरीदी… सस्ते दामों पर घर ले जाएं शानदार वैरायटी
कोयला घोटाला: 21 साल पुराने मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को तीन साल की सजा
शीर्ष सैन्य अधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जवान भी शामिल होंगे
प्रदेश के इस गांव में एक भी हैंडपंप नहीं, नाले का पानी पीने को मजबूर हुए लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रबी मौसम में 19.25 लाख हेक्टेयर रकबे में बोनी का लक्ष्य, अधिकारियों ने बताई अब तक की स्थिति
Next Article आधार ऑपरेटरों पर रोजी रोटी का खतरा, समस्यायों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से की मुलाकात आधार ऑपरेटरों पर रोजी रोटी का खतरा, समस्यायों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से की मुलाकात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?