ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय बोले – आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है, जनजातीय समाज को विधर्मियों से सचेत रहने की जरूरत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardha

सीएम साय बोले – आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है, जनजातीय समाज को विधर्मियों से सचेत रहने की जरूरत

By Mohan Rao
Published: January 29, 2025
Share
SHARE

कबीरधाम के बोड़ला में आयोजित विराट हिंदू संगम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कबीरधाम। जिले के बोड़ला में आयोजित विराट हिंदू संगम में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधर्मियों और विदेशी ताकतों द्वारा जनजातीय समाज के लोगों को सनातन धर्म से अलग करने का काम किया जा रहा है। जनजातीय समाज को इससे सचेत रहने की जरूरत है। आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है, जो आदिकाल से भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा करते आ रहे हैं, पेड़-पौधे की पूजा करते आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर यज्ञ में हवन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, साथ ही संत समाज का आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने कहा कि हम लोग कर्मा पूजा करते हैं, कर्मा पूजा को भगवान मानते हैं। हमारी माता-बहनें उपवास रहती हैं, पेड़-पौधे की पूजा करती हैं। जो प्रकृति, पेड़-पौधे, भगवान शिव-माता पार्वती, गौरा-गौरी की पूजा करते हैं, उससे बड़ा हिंदू और कौन हो सकता है। इसलिए हमारे सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है, विधर्मियों के बहकावे में नहीं आना है।

विष्णु देव साय ने कहा कि बोड़ला में इस विराट हिंदू संगम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत ने की थी और पिछले 13 वर्षों से इसका आयोजन हो रहा है, आज यहाँ उपस्थित होकर गर्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने सर्व हिंदू समाज को जोड़ने, उन्हें सशक्त बनाने के लिए आयोजित इस आयोजन पर समिति के सदस्यों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। राजिम कुम्भ कल्प के भव्य आयोजन के विषय में सीएम साय ने कहा कि पिछले वर्ष से हमने धर्मनगरी राजिम में कुम्भ कल्प का भव्य आयोजन प्रारंभ किया है। इस वर्ष भी यह आयोजन दिव्य होगा। इस कुम्भ कल्प में साधू-संत और श्रद्धालु आते हैं और सनातन धर्म को मजबूती मिलती है।

पांच दिवसीय इस हिंदू संगम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने हवन-पूजन के पश्चात आयोजन समिति के सदस्यों और जनजातीय समाज के लोगों संग पारंपरिक रीति से जमीन पर बैठकर भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संत श्रीराम बालकदास जी महात्यागी, संत रामानंद सरस्वती, आचार्य राकेश जी, संत प्रवीणदास जी महाराज, संत दिवाकर दास जी महाराज, संत ओंकार दास जी महाराज, संघ के प्रांत संचालक श्री टोपलाल वर्मा जी,श्री अभयराम जी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर वर्मा जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय जी, त्रिपुरा की सांसद कीर्तिदेवी सिंह जी, विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

CG Crime : शराब के लिए सनकी ने महिला को मार डाला, पैसे देने से मना करने पर किया कांड.. आरोपी गिरफ्तार
नेटबाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एस मोहन राव को मिला शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार…
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने तय किए दिन: 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र अलग-अलग दिन आएंगे स्कूल
भारतीय युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए राहुल गांधी …. प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी सहित भिलाई से मो शाहिद ने की चर्चा
सुकमा में नक्सली हमला, साप्ताहिक बाजार में तैनात जवानों को बनाया निशाना… दो जवान घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : नाबालिग से करता था अश्लील वीडियो की डिमांड, पुलिस तक पहुंची शिकायत, अब आरोपी गिरफ्तार
Next Article नारायणपुर में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय बोले- सरकार की नीति से प्रभावित हो रहे नक्सली

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?