ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में सीएम साय ने किया दुर्ग रेंज के नए साइबर थाना भवन का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में सीएम साय ने किया दुर्ग रेंज के नए साइबर थाना भवन का लोकार्पण

By Mohan Rao
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

33.24 लाख रुपए की लागत से निर्मित साइबर थाना भवन से साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना में मिलेगी मदद

भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान सेक्टर-6 भिलाई में महिला थाना के समीप 33.24 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित दुर्ग रेंज के साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का उद्घाटन तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित उन्नत एकलव्य प्रशिक्षण हॉल, परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज को नशे की समस्या से मुक्त करने के उद्देश्य से पोस्टर विमोचन कर शुभारंभ संकल्प अभियान-नशामुक्ति का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवीन साइबर थाना भवन के लोकार्पण से दुर्ग रेंज में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साइबर थाना की स्थापना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं कार्रवाई के उद्देश्य से की गई है। साइबर थाना का क्षेत्राधिकार दुर्ग रेंज अंतर्गत दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों तक रहेगा। नवीन भवन से ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों की जांच, अपराधियों की पहचान तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में पुलिस को मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर-6 भिलाई में सीएसआर मद से 15 लाख रुपए की लागत से उन्नत किए गए एकलव्य प्रशिक्षण हॉल तथा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का भी लोकार्पण किया। एकलव्य प्रशिक्षण हॉल के उन्नयन से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष की सुविधा से पारिवारिक समस्याओं के निराकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा के प्रारंभ होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को पुलिस सेवाएं सहजता से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

संकल्प अभियान-नशामुक्ति के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पुलिस अधोसंरचना के विस्तार एवं जनजागरूकता अभियान से जनसुरक्षा तथा बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक की पहल से सेक्टर 2 तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण…. छठपर्व से पहले बदल जाएगी सेक्टर 2 तालाब की तस्वीर… एक करोड़ 44 लाख की लागत से हो रहे विभिन्न कार्य
रेलवे के सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल को मिला पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण
कमलनाथ को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत, चुनाव आयोग के फैसले पर लगाई रोक
CG Breaking : धमतरी में ग्रामीणों ने की कुख्यात बदमाश की हत्या, आतंक से परेशान थे लोग
भारत में कोरोना: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 93337 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने भिलाई में किया 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
Next Article मुख्यमंत्री साय पहुंचे श्री राम कथा स्थल, संत चिन्मयानंद बापू का लिया आशीर्वाद

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?