ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को ढेर करने पर सीएम साय ने दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद गिन रहा अंतिम सांसें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedKankerRaipur

मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को ढेर करने पर सीएम साय ने दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद गिन रहा अंतिम सांसें

By Mohan Rao
Published: November 16, 2024
Share
सीएम विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर। कांकेर के उत्तर अबूझमाड़ में शनिवार को हुई मुठभेड़ में 05 नक्सलवादियों को ढेर करने में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। आज हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।

एक्स पर भी किया पोस्ट
इसस पहले सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि नारायणपुर-कांकेर जिले के सीमावर्ती इलाके उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने एवं 2 जवानों के घायल होने की खबर है। सुरक्षाबल के जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। ईश्वर से घायल जवानों के शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, हम नक्सलवाद के खात्मे के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं।

एनएचएम कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, मांगे पूरी होने पर संघ ने जताया सीएम साय का आभार
गौवंश अभ्यारण्य योजना लाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, सुरक्षा से लेकर चिकित्सा तक की मिलेगी सुविधा
लेबर कोर्ट मैजिस्ट्रेट ने एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में सपरिवार बनवाया आयुष्मान भारत कार्ड
प्रधानमंत्री का देशवासियों को दिए वीडियो संदेश को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
CG Fraud : कोविड काल में बिहार चला गया था परिवार, दो साल बाद लौटा तो बिक चुकी थी जमीन… ठगों ने ऐसे लगाया चूना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : बलरामपुर में मिले मानव कंकाल का खुला राज, मां-बेटी व बेटे की हत्या कर लगाया था ठिकाने… जानिए क्या थीी वजह?
Next Article विश्व पर्यटन मानचित्र पर बस्तर के धुड़मारास गांव ने बनाई अपनी जगह, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?