ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मलकीत हत्याकांड पर आया सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा कर रही इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

मलकीत हत्याकांड पर आया सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा कर रही इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश

By Mohan Rao
Published: September 18, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में आईटीआई ग्राउंड में हुई युवक की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेताओं के साथ सिख समाज के लोग पीड़ित परिवार को न्याय देने के लिए खुर्सीपार थाने के सामने तंबू लगाकर बैठ गए हैं। घटना के तीन दिन बाद भी माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। अब इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि युवक की हत्या दुर्भाग्यजनक है, जो भी आरोपी हैं, सब पकड़ लिए गए हैं। इसके बावजूद भाजपा राजनीति कर रही है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वो इस प्रकार की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा भाजपा को कुछ भी नहीं आता है।

बता दें खुर्सीपार दुर्गामंदिर वार्ड निवासी मलकीत सिंह के साथ 15 सितंबर की रात को आईटीआई ग्राउंड के पास कुछ बदमाशों ने मारपीट की। पिटाई के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद खुर्सीपार पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भी मामला थमा नहीं है। पीड़ित परिवार व सिख समाज के लोगों के साथ स्थानीय भाजपा नेता तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

सोमवार को इस घटना को लेकर सिख समाज ने दुर्ग-भिलाई बंद का आह्वान किया है। बंद के दौरान खुर्सीपार में पदयात्रा भी निकाली गई और नेशनल हाईवे करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। दरअसल मृतक के परिजन व सिख समाज के लोग मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार ने पांच लाख की सहायता राशि व आश्रित को स्थाई संविदा नौकरी देने की घोषणा की लेकिन परिवार ने सरकार के ऑफर को ठुकरा दिया। पीड़ित परिवार 50 लाख रुपए मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं। दूसरी ओर इस मामले में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे जबरदस्ती धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

एक जुलाई से स्कूल खोले जाने के खिलाफ एनएसयुआई ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन: इन बातों पर रखी अपनी बात
छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : सीएम साय बोले- दुर्घटनाओं को रोकने सड़क सुरक्षा का कड़ाई से हो पालन
जंगल में शिकार कर घर पर पका रहे थे वन्यजीव का मांस, गरियाबंद में कच्चा मांस व हथियार जब्त
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, किसानों की कर्जमाफी और 25 लाख नौकरियों का वादा
सुशासन एक्सप्रेस रथ घर-घर पहुंच रही शासन की सेवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जासूसी थ्रिलर "बर्लिन" लॉस एंजिल्स के भारतीय फिल्म महोत्सव में अपने विश्व प्रीमियर के लिए तैयार जासूसी थ्रिलर “बर्लिन” लॉस एंजिल्स के भारतीय फिल्म महोत्सव में अपने विश्व प्रीमियर के लिए तैयार
Next Article राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम के इंजीनियरों ने भारत की विनिर्माण उत्कृष्टता के प्रति जताई कटिबद्धता राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम के इंजीनियरों ने भारत की विनिर्माण उत्कृष्टता के प्रति जताई कटिबद्धता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?