ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम भूपेश बघेल जल्द करेंगे हुडको मैदान का लोकार्पण, विधायक देवेन्द्र ने किया निरीक्षण…. जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

सीएम भूपेश बघेल जल्द करेंगे हुडको मैदान का लोकार्पण, विधायक देवेन्द्र ने किया निरीक्षण…. जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

By Mohan Rao
Published: May 4, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव ने किया हुडको मैदान का निरीक्षण
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई के हुडकों में एक बड़ा भव्य सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जा रहा है। लंबे समय से खाली पड़े मैदान में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खेल सुविधा की व्यवस्था की जा रही। तेजी से चल रहे निर्माण कार्य को जल्द ही लोकार्पण होगा। प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल इसका लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारी और निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण करने  भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी पहुंचे।

निरक्षण के दौरान उन्होंने विकास कार्यों का बारीकी से देखा, एक-एक जायजा लिया। इस दौरान निगम के इंजीनियर और सम्बंधित ठेकेदार भी मौजूद रहे। उन्हें विधायक यादव ने सख्त निर्देश दिया कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। किसी भी तरह की लापरवाही ,गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, टेंडर के शर्तों के तहत काम पूरा किया। लेटलतीफी भी नहीं होनी चाहिए।

हुडकों में भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। करीब 1 करोड़ 48 लाख की लागत से इस स्टेडियम को बनाया जा रहा है। ।  हुडकों में एक बड़ा मैदान जाे सालों से उपेक्षित पड़ा था। इस मैदान का उपयोग करने और क्षेत्र के भावी खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा देने  विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। जल्द ही स्टेडियम बन कर तैयार हो जाएगा।

युवाओं की मांग जल्द होगी पूरी
क्षेत्र के युवाओं ने मांग की थी कि उनके खेल के लिए क्षेत्र में खाली मैदान तो है। लेेकिन खेल स्टेडियम की सुविधा नहीं है। वे वर्षों से मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई पहल नहीं हाेती है। इस वजह से उन्हें खेल का अभ्यास करने के लिए दूसरे जगह सेक्टर एरिया के खेल मैदान में जाना पड़ता है। क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और एक बड़ा भव्य खेल मैदान बनाने का काम अंतिम चरण में है ।

सभी जरूरी सुविधाएं डेवलप कर रहे
निगम के इंजीनियरों ने बताया कि यह स्टेडियम काफी खास होगा।  विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बनाएं जा रहे इस स्टेडियम में लेडिस-जेंस व दिव्यांग के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाएं जा रहे है। खिलाडि़यों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूप बनाया गया है। साथ ही यहां एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक जिंम भी बनाया गया है। इसके अलावा बच्चों के खेलकूद के लिए भी सुविधा होगी। बच्चों के लिए खेल-कूद की सामाग्री भी यहां लगाई जाएगी।

कारपोरेट घास और हाई मास्क
स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत यहां की कारपोरेट ग्रास लगाई जा रही है। इसके अलावा यहां रात में भी खेल मैंच हो सकेंगे। इसके लिए 4 फ्लड लाइट लगाया गया है। जहां जिससे रात में भी खेल मैदान में पर्याप्त लाइट होगी। इतनी प्रकाश व्यवस्था होगी कि रात में भी खेल आयोजित किए जा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि हुडको के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। यहां खाली मैदान था,उसे भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम बनाया जा रहा है।  खेल मैदान की मांग क्षेत्र के युवाओं ने की थी। जिसके लिए बड़ी पहल की जा रही है।

रायपुर में अगले माह होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे, सीएम साय ने किया लोगो का अनावरण
Breaking News : रायपुर के बाद अब जशपुर में चली गोली, एसबीआई के ग्राहक सेवा केन्द्र में बुजुर्ग महिला को मारी गोली, मौत
Breaking News : राज्य प्रशासनिक सेवा के 38अफसरों का ट्रांसफर, बदले गए डिप्टी- संयुक्त कलेक्टर… देखें पूरी सूची
छत्तीसगढ़ में कोरोना : मौत की रफ्तार हुई तेज, पिछले 24 घंटे में 21 संक्रमितों की गयी जान, मिले 1648 नये कोरोना मरीज
डॉक्टर हर्षवर्धन बोले- कोरोना से मृत्यु दर हो रही कम, वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर से युवक का अपहरण कर राजस्थान भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने नाकेबंदी कर महाराष्ट्र किया गिरफ्तार
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?