ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CM भूपेश बघेल ने मांगा BJP से राम मंदिर चंदे का हिसाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

CM भूपेश बघेल ने मांगा BJP से राम मंदिर चंदे का हिसाब

By @dmin
Published: December 7, 2020
Share
CM भूपेश बघेल ने मांगा BJP से राम मंदिर चंदे का हिसाब
CM भूपेश बघेल ने मांगा BJP से राम मंदिर चंदे का हिसाब
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर राम मंदिर के लिए इकट्ठे किए गए चंदे को लेकर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने पार्टी से चंदे का हिसाब मांगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राम मंदिर के लिए एकत्र किए गए चंदे का हिसाब देना चाहिए। राम मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगस्त में रखी गई थी।

दरअसल, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये दान करने के लिए कहा था। अब इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी कर भाजपा से चंदे का हिसाब मांगा है। उन्होंने कहा, पहले तो ये बताएं कि जो शिला पूजन किए और पैसे ले गए थे उसका हिसाब क्या है?

अयोध्या राम मंदिर निर्माण से 47 करोड़ हिन्दुओं को जोड़ेगा ट्रस्ट
सीएम ने आगे कहा कि 1992 में भाजपा ने शिला पूजन किया था और करोड़ो ने धन एकत्र किया था। बीजेपी को जवाब देना चाहिए कि उसने पैसे का इस्तेमाल कहां और कैसे किया। राम मंदिर निर्माण के लिए कितने पैसे और ईंटें इकट्ठी की गई, इसका खुलासा किया जाना चाहिए।

भाजपा विधायक का पलटवार
अब इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस के पास राम मंदिर खातर पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने मंदिर के निर्माण में कोई योगदान नहीं दिया है।

राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए दान का है पूरा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि भाजपा ने कभी राम मंदिर के लिए चंदा नहीं लिया था, बल्कि वीएचपी (विश्व हिन्दू परिषद) द्वारा चंदा इकट्ठा किया गया था। अब इसी संदर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मृनत ने कहा है कि विश्व हिंदू परिषद के पास अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए दान का पूरा रिकॉर्ड है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने ऊपर गौर करना चाहिए, आजतक विभिन्न माध्यमों से जुटाई गई सभी प्रकार की धनराशि को सार्वजनिक करना चाहिए। छत्तीसगढ़ के लोग परेशान हैं, इस सरकार ने पिछले दो वर्षों में एक भी काम नहीं किया है।

जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुआ मेडिशटर एप, दूर बैठे-बैठे मंगवा सकेंगे दवा
होटल के लॉन में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने दी दबिश… संचालक को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हुक्का जब्त
Big news : 20 फीट नीचे नहर में गिरी कार, बाइक सवार युवकों ने डूबते व्यापारी की बचाई जान
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3241 नए केस मिले, 24 घंटे में 16 की गई जान
Bhilai Crime : हाइवा चालक ने कईं वाहन और मवेशियों को कुचला, 20 किमी बाद पलटी गाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced भारत में कोरोना: पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से कम…. पिछले 24 घंटे में मिले 32981 नए मरीज
Next Article 1200 किमी साइकिल चलाकर बीमार पिता को घर लाने वाली ज्योति पर बनेगी फिल्म सीआईएसएफ जवान की जान बचाकर प्रेम विवाह करने वाली छत्तीसगढ़ की महिला लड़ेगी चुनाव

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?