ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरक्षण पर सीएम बघेल का बड़ा बयान : राज्यपाल नहीं चाहती छत्तीसगढ़ में लागू में हो आरक्षण, राजभवन के रास्ते भाजपा का खेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आरक्षण पर सीएम बघेल का बड़ा बयान : राज्यपाल नहीं चाहती छत्तीसगढ़ में लागू में हो आरक्षण, राजभवन के रास्ते भाजपा का खेल

By Mohan Rao
Published: December 28, 2022
Share
SHARE

रायपुर। आरक्षण विधेयक को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार व राजभवन में तकरार बढ़ती ही जा रही है। विधानसभा में बिल पारित होने के बाद राजभवन में यह बिल अटका हुआ है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राज्यपाल अनुसुइया उइके में तन गई है। लगातार मीडिया में बयान बाजी हो रही है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता के हित में आरक्षण को लागू करने की बात कह रहे हैं। राज्यपाल के रवैय्ये की आलोचना करते हुए सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्यपाल आरक्षण लागू ही नहीं करना चाहती।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बेमेतरा भेंट-मुलाकात में जाने से पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा व राज्यपाल पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्यपाल की मंशा ही नहीं है कि छत्तीसगढ़ में आरक्षण लागू हो। राज्यपाल पूरी तरह से भाजपा के इशारों पर काम कर रही है। भाजपा के पास सत्ता नहीं है तो वे राजभवन के रास्ते सरकार के कामकाज को प्रभावित करने का प्रयास कर हैं। स्वयं राज्यपाल प्रदेश की जनता का हित छोड़कर भाजपा के दबाव में आरक्षण विधेयक को नहीं लौटा रही हैं।

सवालों के जवाब दिए फिर भी देर क्यों
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि हमने छत्तीसगढ़ में आबादी के अनुसार आरक्षण किया है। हमारे पास पूरा डाटा मौजूद है और इसकी जानकारी भी राज्यपाल को दे दी गई है। राज्यपाल महोदया ने 10 सवाल पूछे तो हमने उन सवालों का जवाब भी दे दिया फिर क्या कारण है कि आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति के पास नहीं भेज रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेले ने कहा कि दरअसल राज्यपाल जवाब से संतुष्ठ नहीं है। वे फिर सवाल करेंगी और हम फिर जवाब देंगी। आखिर राज्यपाल बताएं कि जवाब मिलने के बाद भी क्यों विधेयक को रोके रखा है।

तीन विकल्प हैं राज्यपाल के पास
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आरक्षण बिल को लेकर राज्यपाल के पास तीन विकल्प हैं। एक तो वे बिल पर हस्ताक्ष्रर कर वापस करें। दूसरा बिल को राष्ट्रपति के पास भेजे और तीसरा अपने पास ही रखे। राज्यपाल इस समय तीसरे विकल्प पर काम कर रही है। वे इस बिल को अपने पास तब तक रखेंगी जब तक कि छत्तीसगढ़ में वह राज्यपाल रहेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान केन्द्र सरकार भी हमला किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार बिना किसी डाटा के आरक्षण कर देती है और कोई कुछ नहीं कहता और पूरे डाटा रिकार्ड के साथ आरक्षण कर रहे हैं तो राज्यपाल इसे पास नहीं होने दे रहीं।

CG News : जय श्रीराम बोलने  व टीका लगाने पर शिक्षक ने कर दी दो बच्चों की पिटाई, एफआईआर दर्ज
CG Assembly Elections : निगरानी दलों ने अब तक 6 करोड़ 57 लाख रुपए का सामान किया जब्त, नगदी भी शामिल
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने लोगों में भारी उत्साह…. पहले दिन 76 लोगों ने कराया पंजीयन
विधानसभा की कार्रवाई देखने पहुंचे स्कूली बच्चे, विधानसभा संचालन को लेकर सीएम साय से पूछे सवाल
क्या आप भी बच्चे को जबरदस्ती खिलाते हैं खाना, जान लीजिए इसके गंभीर परिणाम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लिटिल चैंप्स के साथ एल्बम बनाना चाहती हैं गायिका नीति मोहन
Next Article सिल्वर कलर के लहंगे में प्रिंसेस सी नजर आईं हिना खान…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?