ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट-मुलाकात में सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, घुमका बनेगा नगर पंचायत…. स्वामी आत्मानंद स्कूल की दी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भेंट-मुलाकात में सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, घुमका बनेगा नगर पंचायत…. स्वामी आत्मानंद स्कूल की दी सौगात

By Mohan Rao
Published: November 15, 2022
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

राजनांदगावं। भेंट-मुलाकात में राजनांदागांव जिले की डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम घुमका पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रवासियों के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने घुमका को नगर पंचायत बनाने, घुमका में स्वामी आत्मा अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। पूर्व में घुमका को तहसील बनाने की घोषणा के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 3 महीने के भीतर घुमका का तहसील कार्यालय पूर्ण तहसील के रूप में कार्य करने लगेगा।

उन्होंने बघेरा में सहकारी बैंक की शाखा खोलने, रुसे बांध की नहरों में नहर लाइनिंग, घुमका से गोपालपुर सड़क चौड़ीकरण, तेंदुनाला जलाशय में नहर लाइनिंग और उसके विस्तार, जेवर कट्टा जलाशय में नहर लाइनिंग, हडुवा, खारा और मुरमुंदा हाई स्कूल के हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत और विधायक श्री भुवनेश्वर शोभाराम बघेल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात की शुरुआत की। यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न विभागों की  योजनाओं के तहत हितग्रहियो को पोषण किट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज किट सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम घुमका में रानी अवंति बाई की प्रतिमा का अनारवरण किया। उन्होंने ग्राम देवरीडीह में मां शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह जानने आया हूँ। हम लोग योजनायें बनाते हैं इनका जमीनी क्रियान्वयन कैसा है यह देखने आप लोगों के बीच आया हूँ। उन्होंने कहा कि पंथी नृत्य से आप लोगों ने स्वागत किया। फिर करी लड्डू से तौला। आपके स्नेह से अभिभूत हूँ। किसानों की ऋणमाफी से अपनी बात शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों को हमने लाभान्वित किया। गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत हमारे यहां है। कोदो कुटकी हम लोग खरीद रहे हैं। इस साल फसल काफी अच्छी है, घुमका में मैंने देखा कि मुरूम वाली भूमि है फिर भी भरपूर फसल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज डोंगरगांव में पारधी जाति के लोगों ने जाति प्रमाणपत्र की बात आई। मध्यप्रदेश में कुछ चुनिंदा जिले में यह जाति अधिसूचित थी। अब मैंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पारधी जाति के लोगों को जाति प्रमाणपत्र के लिए विशेष रूप से कार्य करें और जो तकनीकी दिक्कत है उसे दूर करें। श्री बघेल ने कहा कि  भेंट मुलाकात से कितना लाभ होता है, एक पारधी जाति की बेटी ने अपनी बात रखी और प्रदेश भर के पारधी जाति के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

ग्रामीण युवा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जुड़ें, आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जुड़कर युवाओं को लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौठानों में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे उनका आत्म विश्वास बढ़ा है। गौठानों में जमीन, शेड, बिजली-पानी की व्यवस्था की गई है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। गांव के युवाओं को गौठानों से जुड़कर वहां आर्थिक गतिविधियां संचालित करनी चाहिए और वहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।

उफान पर महानदी, 10 से 15 फीट ऊपर जलस्तर बढऩे से अमेठी एनीकट पुल जलमग्न; आवाजाही ठप
सीएम साय ने की फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना, बोले- भगवान भोले की कृपा बनी रहे
CG big accident : नांदघाट में खड़ी ट्रेलर से यात्री बस की टक्कर, एक की मौत और 12 से ज्यादा यात्री घायल
इसरो की निगाहें शुक्र की जमीं पर, सबसे गर्म ग्रह पर करेगा जीवन के निशान की तलाश
तलाक के बाद पहली बार नागा चैतन्य ने की खुलकर बात, बताई सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने की वजह…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल की पहल पर 13 माह के हर्ष को बच्चा वार्ड में मिला बेड, माता-पिता को मिली आर्थिक सहायता
Next Article पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन सुनने रायपुर गया था परिवार, इधर चोरों ने घर से उड़ा दिए लाखों के जेवर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?