ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल का किसानों के लिए बड़ा ऐलान… सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए की मदद… इन विभुतिया की जीवनी के प्रकाशन की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

सीएम बघेल का किसानों के लिए बड़ा ऐलान… सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए की मदद… इन विभुतिया की जीवनी के प्रकाशन की घोषणा

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज
कोविड पॉजिटिव 70 वर्षीय महालक्ष्मी की कहानी: जब आई तब आक्सीजन लेवल 50 था अब 96 तक पहुंचा… 20 दिन बाद अब हुई डिस्चार्ज
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अभी राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ की सरकार विपदा की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है । जिन किसान भाइयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो -कुटकी ,अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें सरकार प्रति एकड़ 9000 रुपए की सहायता देगी । उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रुपए के मान से मदद दी जाएगी ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडवानी कलाकार स्वर्गीय पुनाराम निषाद और नाचा- गम्मत कलाकर स्वर्गीय मदन कुमार निषाद के जीवनी को प्रकाशित किए जाने की घोषणा की और इस संबंध में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ी को पुरखों के योगदान की जानकारी प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की भावनाओं, परंपराओं, तीज- त्यौहारों एवं मान्यताओं का सम्मान और छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अब भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रति वर्ष 6000 रुपए की मदद देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को 1 सितंबर से पंजीयन कराने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण मछुआ समाज की आराध्य श्रीमती बिलासा देवी के नाम पर किया गया है । मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे मत्स्य कृषकों और मछुआरों को किसानों के समान शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा मिलने लगी है । किसानों के समान रियायती दर पर मत्स्य कृषकों को बिजली एवं मछली पालन के लिए तालाबों एवं जलाशयों को निशुल्क पानी मिलेगा। संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने मछली पालन को कृषि का दर्जा देने तथा बिलासपुर एयरपोर्ट का नाम बिलासा देवी के नाम पर किए जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समाज की ओर से आभार जताया।

वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान विस्फोट, आरपीएफ कांस्टेबल की मौत
महादेव सट्टा एप: इंटरपोल के नोटिस के बाद रवि उप्पल पुलिस की गिरफ्त में, छत्तीसगढ़ की 508 करोड़ भी सूर्खियों में, भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में ईडी
विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी रहे उपस्थित
आज से बदल जाएंगे सिलिंडर बुकिंग से लेकर बैंकिंग तक के नियम….. जाने क्या होगा आप पर असर
इरफान खान की लास्ट फिल्म साल 2021 में बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, देखना न भूलें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Reorganization of Chief Municipal Officer Welfare Committee Executive मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति कार्यकारिणी का पुनर्गठन: सुंदरानी सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
Next Article Telghani Board President Sandeep Sahu reached Durg तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू पहुंचे दुर्ग, समाज के युवाओं ने किया स्वागत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?