ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सीएम बघेल ने एक लाख से ज्यादा बेरोजगारों के खातों में भेजे 32 करोड़ रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : सीएम बघेल ने एक लाख से ज्यादा बेरोजगारों के खातों में भेजे 32 करोड़ रुपए

By Mohan Rao
Published: May 31, 2023
Share
बेरोजगारी भत्ता वितरण कार्यक्रम में भूपेश् बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित बेरोजगारी भत्ता कार्यक्रम में मई माह का बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन ट्रांसफर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खातों में ऑनलाइन बेरोजगारी भत्ते की राशि 2500 रुपए प्रति युवा के हिसाब से ट्रांसफर की। इस दौरान कुल 32 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके साथ ही अब तक छत्तीसगढ़ में युवा बेरोजगारों को 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए बेरोजगारी भत्ता ट्रांसफर किया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बेरोजगारी भत्ते से आप युवाओं को सहायता तो मिल रही है लेकिन मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ मे रोजगार होगा। सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वैकेंसी निकाल रहे हैं इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें । बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग मात्र है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कि हमने कहा था कि रोक हटते ही अखबार नौकरियों के विज्ञापन से भरे होंगे। आज हमने अपना वादा निभाया है विभिन्न विभागों में लगातार वैकेंसी आ रही हैं और युवा इसके लिए आवेदन भी कर रहे हैं।

1680 प्रकरण अपील के लिए
बेरोजगारी भत्तों के आवेदन की नियमानुसार पात्रता जाच हो रही है। जिन मामलों में भत्ता स्वीकृत नहीं किया गया है। उन्हें अपील का अधिकार दिया गया है। 1680 प्रकरण अपील के लिए कलेक्टरों के समक्ष प्रस्तुत किये गये हैं। इनमें से 187 प्रकरणों में भत्ता स्वीकृत कर लिया गया है। 493 प्रकरण अस्वीकृत कर दिये गये हैं तथा 1001 प्रकरण लंबित है। पोर्टल में भी आनलाईन शिकायत करने की व्यवस्था दी गई है। इसमें 2942 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से 1425 शिकायतें निराकृत कर दी गई है। शेष के निराकरण पर कार्रवाई की जा रही है।

1701 युवाओं का प्रशिक्षण भी आरंभ
युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन भरते समय उन्हें प्रशिक्षण का विकल्प भी दिया जा रहा है ताकि उन्हें नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके। इसके तहत अब तक 1701 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। लाइवलीहुड कालेज सहित 33 संस्थानों में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकार की इस पहल से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मूलक प्रशिक्षण भी मिल रहा है। बेरोजगारी भत्ते के वितरण के साथ युवाओं को टेक्निकली पारंगत बनाने में छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना काफी कारगर साबित होगी।

Breaking News : दुर्ग में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट की शिकार, गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 22 लाख रुपए
बड़ी साजिश नाकाम: नक्सलियों ने किया आईईडी बम से हमला, एक जवान घायल, मौके से मिले चार जिंदा आईईडी
CG News : पुलिस नक्सली मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली ढेर, 8 लाख रुपए का था इनाम
Big News : तीन साल से एक ही जगह जमे पटवारियों का होगा ट्रांसफर, सीएम ने सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश
प्रधान मंत्री छात्रो से करेंगे परीक्षा पे चर्चा, प्रसारण 20 जनवरी को
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
Next Article ग्रीन थाई हाई स्लिट आउटफिट में एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने बिखेरा जलवा, स्माइल पर फैंस हुए फिदा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?