रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पाकिस्तान के राजनेता बिलावल भुट्टों की टिप्पनी की देश में चौतरफा निंदा हो रही है। अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का भी बयान आया है। सीएम भूपेश बघेल ने भुट्टों के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ एक भी अनर्गल टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी, यह बहुत अच्छे से जान लें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट कर पीएम मोदी पर बिलावल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने एएनआई से बातचीत का एक वीडियो साझा किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह रहे हैं बिलावल भुट्टों तो बच्चा है और उसके बयान की मैं निंदा करता हूं। भारत प्रधानमंत्री के बारे में इस प्रकार से कोई बोले ये बिलकुल बर्दास्त नहीं है। हमारे देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ दूसरे देश का राजनेता इस प्रकार की भाषा का कैसे प्रयोग कर सकता है? इसके लिए राजनीतिक हो या चाहे कूटनीतिक हो इसका जवाब दिया जाना चाहिए और देश के प्रधानमंत्री के साथ हम सब खड़े है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि भाजपा व कांग्रेस के बीच राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई है लेकिन वह देश का आंतरिक मसला है। लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री की बात आती है पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा है। वे देश के प्रधानमंत्री है हमारे प्रधानमंत्री है और प्रधानमंत्री के खिलाफ को अनर्गल बात करे या उनके सम्मान में में एक रत्ती भी कमी आए हमको बर्दास्त नहीं है।




