ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने कुम्हारी में जयंती पर किया गुरु बाबा घासीदास का स्मरण, कहा- बाबा ने सिखाई हमें जीवन जीने की कला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सीएम बघेल ने कुम्हारी में जयंती पर किया गुरु बाबा घासीदास का स्मरण, कहा- बाबा ने सिखाई हमें जीवन जीने की कला

By Mohan Rao
Published: December 18, 2022
Share
सीएम बघेल ने कुम्हारी में जयंती पर किया गुरु बाबा घासीदास का स्मरण
SHARE

भिलाई। बाबा गुरु घासीदास जी ने हमें जीवन जीने की कला सिखाई। यह उनकी सबसे बड़ी देन है जो हमें रास्ता दिखा रही है। उनके मूल्य सभी के लिए पथ प्रदर्शक हैं। यह  बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में सतनाम समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने कुम्हारी में समाज के भवन में अतिरिक्त कक्ष और मंच की घोषणा भी की। साथ ही नागरिकों की मांग पर जिम सामग्री भी वितरित की। इस मौके पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि गुरु घासीदास जी की जयंती हम हर साल उत्साह से मनाते हैं। महापुरुष अलग-अलग समय में जन्म लेते हैं और समाज को रास्ता दिखाते हैं। गुरु घासीदास जी ने कठोर तप किया और सत्य ही ईश्वर है का उद्घोष किया। गुरु जी ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। उनके संदेश की विशेषता थी कि सबको आसानी से समझ आ जाएं। सत्य के मार्ग पर चलने से ही शांति आती है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लिए हमने कार्य किया है। यहां कुम्हारी का गौठान ही देख लें, कितना सुंदर आजीविका गतिविधियों का काम हो रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से हम अंग्रेजी शिक्षा बढ़ा रहे हैं। अंग्रेजी के साथ हम छत्तीसगढ़ी और संस्कृत भी पढ़ा रहे हैं। बाबा जी के संदेश छत्तीसगढ़ी में है उन्हें भी हम सहेज कर रखें, इसके लिए छत्तीसगढ़ी भाषा पढ़ाने का भी कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी सरकारी भवनों के जीर्णाेद्धार के लिए एक हजार करोड़ रुपये की योजना बनाई है। आईटीआई के उन्नयन के लिए और यहां आधुनिक मांग के अनुरूप ट्रेड जोड़ने 12 सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि इस बार अब तक 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है और इसका भुगतान किया गया है। भूमिहीन किसानों के लिए भी हम काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का जो रास्ता है उस पर समाज को चलना है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश में सराहा जा रहा है। इस मौके पर दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्व. मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम बघेल… कहा सरलता व सीखने की अद्भुत क्षमता के धनी थे वोरा जी
लॉकडाउन 3: कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक…. लॉकडाउन के संबंध में जारी गाईड लाईन की दी जानकारी
किसान आंदोलन: ट्रैक्टर परेड के लिए सीमा पर कई राज्यों से पहुंचे किसान… दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग सील
CG में धर्मांतरण पर बवाल : लोगों की परेशानियों को दूर करने चर्च बुलाता है सिपाही, हिन्दू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीराम कथा : चिन्मयानंद बापू ने सुनाई प्रभु राम के दिव्य स्वरूप की गाथा, मरीच- सुबाहु का अंत कर भगवान ने संतों का किया कल्याण
Next Article महादेव बुक का शातिर गिरफ्तार : साथी की गिरफ्तारी के बाद हो गया था फरार, 8 माह बाद पकड़ाया आरोपी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?