ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भिलाई पहुंचे सीएम बघेल, बोले – लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए करें काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भिलाई पहुंचे सीएम बघेल, बोले – लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए करें काम

By Mohan Rao
Published: April 15, 2023
Share
भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल
SHARE

भिलाई। डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दिखाये रास्ते पर चलकर हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतर मजबूती के लिए कार्य करना है। उनके जैसा संघर्ष विरले ही कर पाते हैं, लेकिन कोशिश हम सभी कर सकते हैं कि उनके मूल्यों पर चलकर उनके दिखाये रास्ते पर चलकर अपने लोकतंत्र को सुदृढ़ करने निरंतर काम कर सकें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आशय के विचार शुक्रवार को बुद्ध विहार सेक्टर-6 भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहब अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा स्थापित दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के सेक्टर-6 भिलाई में बुद्ध विहार में चल रहे निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 25 लाख रुपए राशि देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में सबसे अच्छे आदर्शों को शामिल किया गया। बाबा साहेब अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित किया। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया, उसमें अंतिम व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देती है और उसका असर होता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जो मंत्र दिया, उस रास्ते पर चलकर हमें देश को मजबूत करने की जरूरत है। बाबा साहब हमेशा संगठित होने और शिक्षा पर जोर देते थे। उनका कहना था कि एक शिक्षित राष्ट्र ही महानता की ओर बढ़ता है। भारत में अंग्रेजों की नीति फूट डालो और राज करो की थी। बाबा साहब ने इस बात को समझा और समाज को संगठित होने का संदेश दिया। आजाद भारत में हम इस उद्देश्य को लेकर आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संविधान की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए कार्य करना है। हमारे संविधान से ही हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती है। इसके लिए हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने लगातार काम करें। बाबा साहब ने देश को लेकर जो सपने देखे, उन सपनों को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर कार्य करते रहें। हमारे पुरखों ने जो आधुनिक भारत की नींव रखी उसे मजबूत इमारत बनाने का काम करें।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान निर्माता के रूप में देश को एक आदर्श संविधान दिया है। हमें निरंतर उनके दिखाये रास्ते पर चलना है। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, अंत्यावसायी निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, संभागायुक्त महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

भिलाई तीन के कार्यक्रम में भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बुद्ध विहार भिलाई-3, सेन्ट्रल बैंक के बाजू में आयोजित ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां सन् 1990 में समाज द्वारा स्थापित अष्टधातु से निर्मित बुद्ध प्रतिमा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर जीवन पर्यंत संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को जीवन पर्यंत समाज के संघर्षरत् व्यक्ति के लिए लड़ने वाला महामानव बताया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को डॉ. अंबेडकर की शिक्षा, एकता व संघर्ष के मूल मंत्र को अपनाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा डॉ. अंबेडकर की जयंती पूरे विश्व में मनाई जाती है, उनके त्याग से सभी परिचित हैं। अंतिम समय में उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया और प्रज्ञा, करुणा व मैत्री का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने जो भी कार्य किए सब मील का पत्थर साबित हुए। उन्होंने कहा आपसी एकता के लिए आवश्यक है कि संपूर्ण मानव जाति समानता के अधिकार का सम्मान करें। मुख्यमंत्री बघेल ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। श्री बघेल ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा हो लेकिन परिणाम इसे लागू करने वाले व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री ने संविधान की रक्षा के लिए सभी से एक साथ आगे आकर इसे और बेहतर व सशक्त बनाने की अपील की।

शोपियां मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक दहशतगर्द मार गिराया, इलाके में बड़े पैमाने पर चल रहा तलाशी अभियान
तेलंगाना में आसमानी आफत: भारी बारिश ने मचाई तबाही….. अब तक 15 की मौत
मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक: 1.18 लाख से ज्यादा महिलाओं का नि:शुल्क इलाज
shreekanchanpath 237 # 10 June 2024
यूनेस्को की दहलीज पर सिरपुर, छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत बनेगी विश्व धरोहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिरनपुर हिंसा के बाद मकान में आगजनी, बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच आरोपी
Next Article देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब Corona in Chhattisgarh : सक्रिय मरीजों की संख्या 1400 के करीब, पॉजिटिविटी दर भी पहुंची 14 फीसदी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?