ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने किया सकरी नदी पर बने पुल का लोकार्पण… बिलासपुर से लेकर जबलपुर तक 12 माह मिलेगी रोड कनेक्टिविटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सीएम बघेल ने किया सकरी नदी पर बने पुल का लोकार्पण… बिलासपुर से लेकर जबलपुर तक 12 माह मिलेगी रोड कनेक्टिविटी

By Mohan Rao
Published: October 10, 2022
Share
सकरी नदी पर बना पुल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के भेंट- मुलाकात प्रवास के दौरान सोमवार को यहां के एनएच 30 के सकरी नदी पर 9 करोड़ 10 लाख की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। सकरी नदी पर निर्मित यह पुल शहर का सबसे ऊंचा पुल है। इसके बन जाने के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर, मार्ग तथा राज्य के निकटतम जिला मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर मुख्यालय के लिए बारहमासी संपर्क बना रहेगा।

बता दें अंग्रेजों के जमाने में बना सकरी नदी का पुल काफी जर्जर हो गया था, जिसमें बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाने से आवागमन का संपर्क टूट जाता था। इस नदी में उच्च स्तरीय पुल बनाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने जन आकांक्षाओं और कबीरधाम जिले के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए सकरी नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध भी किया था। कैबिनेट मंत्री अकबर के प्रयासों से राज्य शासन द्वारा उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 10 लाख रूपए की स्वीकृति मिली। अब पुल बनने के बाद आज इसका लोकार्पण भी हो गया।

9 माह में बनकर हुई तैयार
मध्यप्रदेश और रायपुर-मुंगेली-बिलासपुर को जोड़ने वाली उच्च स्तरीय पुल महज 9 महीने में बनकर हुआ है। रायपुर-कवर्धा-जबलपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग क्रमांक 30 के सकरी नदी पर पुलमय पहुंचमार्ग का निर्माण कार्य किया गया है। पुल की लंबाई 90 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है। कार्यस्थल पर 15-20 स्कील्ड लेबर एवं 40-50 अनस्किलड लेबर के भागीदारी से यह नवीन पुल बनकर आम जनता की सुविधा के लिए तैयार हुआ है। अब लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। कबीरधाम जिले के नागरिकों ने पुल की सौगात के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

पुल के लोकार्पण अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री त्रयम्बकेश्वर शरण सिंहदेव, केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर विधायक पंडरिया  ममता चन्द्राकर सहित नीलकण्ठ चंद्रवंशी, छ ग राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सदस्य कन्हैयालाल अग्रवाल  संभागायुक्त दुर्ग महादेव कावरे, कलेक्टर जनमेजय महोबे, नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बर्ड फ्लू अलर्ट: यूपी-उत्तराखंड समेत नौ राज्यों के पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि
सीएम साय के गृहग्राम बगिया में बनी पर्यावरण वाटिका, औषधीय पौधे व एडवेंचर के साथ बहुत कुछ है खास
Gujarat विधानसभा चुनाव : भाजपा का घोषणापत्र जारी, 20 लाख लोगों को रोजगार देने सहित यह है इनके वादें
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई
बदलाव! ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क बना चुके है हजारों कर्मचारियों को निकालने की योजना, रिपोर्ट में दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ठेकेदारों की धमकी से थर्राया बीएसपी प्रबंधन, वाहनों को मिली प्रवेश की अनुमति… काम बंद करने की दी थी चेतावनी
Next Article भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ रेलवे ने खोला मोर्चा, रेलवे रैक की अनलोडिंग को लेकर लगाए गंभीर आरोप… जानिए क्या है विवाद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?