ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने किया मुंगेली में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल का लोकार्पण, कहा- हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

सीएम बघेल ने किया मुंगेली में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल का लोकार्पण, कहा- हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
CM Baghel inaugurated Swami Atmanand Government English School in Mungeli
CM Baghel inaugurated Swami Atmanand Government English School in Mungeli
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल मुंगेली का लोकार्पण किया। इसका निर्माण लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि से किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा प्रकाशित कैरियर मार्गदर्शिका का विमोचन किया और स्कूली बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल मुंगेली के छात्र-छात्राओं से बात-चीत कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। वर्चुअल कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी जुड़े। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने वर्चुअल लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए कृत-संकल्पित है। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास भी कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के गरीब से गरीब बच्चे को निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं मिले, वे भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर भावी प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार कर सकें, इसके लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना की गई है। राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की असमानता को दूर करने के लिए हमारी सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की श्रृंखला स्थापित करने का जो काम शुरू किया था, आज हमने उसी दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल हमने राज्य में 52 स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल स्थापित किए थे। अब इस साल 119 और स्कूल शुरू किए जा रहे हैं। इस प्रकार राज्य में ऐसे विशेष स्कूलों की संख्या बढ़कर अब 171 हो चुकी है।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर आगे कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का निर्माण भी करना है। इसमें स्कूल के परिवेश को इस तरह विकसित किया जा रहा है, जिससे हर बच्चा अपने व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास कर सकें। उन्होंने बताया कि इसके तहत राज्य में सत्र 2020-21 में संचालित 52 स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं तक 20 हजार से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया था। नये खोले जा रहे 119 स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना-काल में सभी क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हुई। राज्य सरकार ने पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे व्यवस्था की कि बच्चों को सतत रूप से शिक्षा मिलती रहे। कोविड-काल में बहुत से बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया है। कोरोना ने उनकी शिक्षा और भविष्य को लेकर भी संकट खड़ा कर दिया है। राज्य सरकार ने ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनके शिक्षा और भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी उठाई है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजनाÓ शुरु की गई है। इसके अंतर्गत बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। कोरोना से अपने अभिभावकों को खो देने वाले बच्चे यदि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें प्रवेश में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में स्वामी आत्मानंद स्कूल का अहम योगदान होगा। इसी तरह स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि हमारी सरकार बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सतत् प्रयासरत है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने मुंगेली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के खुलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को विधायक श्री धरमजीत सिंह, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले तथा सांसद श्री अरूण साव ने भी सम्बोधित किया।

CJI के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चर्चा में आए थे रंजन गोगोई, राम मंदिर समेत इन केस में दिए थे फैसले
टेस्ट प्रारुप में बदलाव नहीं चाहते दिग्गज
बजरंग दल के प्रांतीय अधिवेशन में राष्ट्रीय नेताओं के अलावा साधु-संत करेंगे कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन
शनिचरी बाजार में व्यापारी अंकित गुप्ता सहित अन्य आवेदकों को मिला भूमि स्वामी हक
प्रमुख सचिव ने बताई कैसे समृद्ध लाइब्रेरी गढ़ सकती है छात्रों का भविष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The effect of malaria-free Bastar campaign, the state will get mobility support मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का असर, ग्लोबल फंड प्रोजेक्ट जीएफएटीएम के तहत राज्य को मिलेगा मोबिलिटी सपोर्ट… जिलों को 17 चार पहिया व विकासखंडों को 75 दो पहिया गाडिय़ों के लिए मिलेगा आर्थिक सहयोग
Next Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent प्रदेश में लगातार घट रहा संक्रमण: पिछले 24 घंटे में 16 सौ नए केस…. 3800 से ज्यादा हुए स्वस्थ्य…. 3 फीसदी के नीचे पहुंची पॉजिटिविटी दर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?