ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्व. मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम बघेल… कहा सरलता व सीखने की अद्भुत क्षमता के धनी थे वोरा जी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्व. मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम बघेल… कहा सरलता व सीखने की अद्भुत क्षमता के धनी थे वोरा जी

By @dmin
Published: January 2, 2021
Share
CM Baghel arrived to pay homage to Motilal Vora… said Vora ji was rich in simplicity and amazing ability to learn
CM Baghel arrived to pay homage to Motilal Vora… said Vora ji was rich in simplicity and amazing ability to learn
SHARE

श्रद्धाजंलि सभा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित मंत्रीमंडल के सदस्य, विधायक व जनप्रतिनिधि हुए शामिल

दुर्ग। दिवंगत वरिष्ट कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री स्व मोतीलाल वोरा की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित मंत्रीमंडल के सदस्य, विधायक व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। स्व मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वोरा जी में सरलता, सहजता व सीखने की अद्भुत क्षमता थी। उनकी इसी क्षमता के कारण वे पत्रकार से पार्षद व संसद तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोतीलाल वोरा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो यह कहे कि वोरा जी ने उन्हें समय नहीं दिया। सबकी बातें सुनना, उनका जवाब देना, सबका सहयोग करना उन्हें संतुष्ट करना वोरा जी की विशेषता थी। वोरा जी का स्वभाव ऐसा था कि छोटे से छोटा व्यक्ति भी उनसे खुलकर बात कर सकता था वे उन्हें छोटा नहीं बल्कि बराबर का समझते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जब भी घर जाता था तो वह मिठाई भी खिलाते और पान भी खिलाते थे। वोरा जी जी समानता का भाव अपने में बनाए रखते थे जब भी वोरा जी से मैं मिलता था यदि दोपहर का समय होता था तो वह भोजन के लिए जरूर कहते थे हम साथ में बैठकर भोजन करते थे यदि रात को पहुंचे तो मिठाई खिलाते थे। वोरा जी के साथ उस समय कई मुद्दों पर हमारी बातें होती रही पार्टी के बारे में बातें होती रही छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर बातें होती रही। वह हमेशा प्रदेश के विकास को लेकर सार्थक चर्चा करते थे यह उनका बड़प्पन था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि वोरा जी हमेशा सार्वजनिक जीवन जीते रहे। समाज के सभी दायित्वों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाया। चाहे पत्रकार के रूप में हो, पार्षद के रूप में हो, विधायक के रूप में हो, सांसद के रूप में हो, चाहे मुख्यमंत्री के रूप में हो, केंद्रीय मंत्री के रूप में हो या राज्यपाल के रूप में हर जगह उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी इमानदारी से किया। रात को कभी उनसे मिलने गए तो वे हमेशा लिखते पढ़ते ही मिले। काम के प्रति उनकी निष्ठा अद्भुत थी। दिन भर काम करने के बाद भी उनमें थकान जरा भी नहीं दिखती थी। ऐसा ऊर्जावान व्यक्तित्व था। सीएम बघेल ने कहा कि उनके साथ कई सारे सुखद अनुभव रहे और उन्होंने सदा ही अपना प्रेम दिया। अब वे इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादे हैं। वोरा जी हमेशा जोडऩे में विश्वास रखते थे उन्होंने कभी भी तोडऩा नहीं सीखा। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी उनके बताए आदर्शों का पालन करेंगे।

Big News : दादा बने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पोते की झलक पाने बीएम शाह अस्पताल पहुंचे सीएम
सुकमा में 19 नक्सलियों ने किया सरेंडर, चार महिलाएं भी शामिल, तीन पर था एक लाख रुपये का इनाम
नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी, डॉक्टरों के विरोध के बाद आप नेता गिरफ्तार
बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाने साथ आए जैकसन ग्रुप और सौरव गांगुली
लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री साय सख्त, बैठक में बोले- नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, कलेक्टर व संभागायुक्ताें को निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Kovid-19 Vaccination: District administration told the mockdrill कोविड-19 टीकाकरण: जिला प्रशासन ने मॉकड्रिल कर बताया कैसे लगेगा लोगों को वैक्सीन… जिले के इन केन्द्रों में किया मॉकड्रिल
Next Article शादी का प्रस्ताव सुन फिसला प्रेमिका का पैर, 650 फीट से नीचे गिरते हुए बोली- हां करूंगी शादी शादी का प्रस्ताव सुन फिसला प्रेमिका का पैर, 650 फीट से नीचे गिरते हुए बोली- हां करूंगी शादी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?