ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CM भूपेश बघेल के घोषणा पर त्वरित अमल… छत्तीसगढ़ी बोली में शुरू हुई पढ़ाई… कलेक्टर ने किया शिक्षिका का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

CM भूपेश बघेल के घोषणा पर त्वरित अमल… छत्तीसगढ़ी बोली में शुरू हुई पढ़ाई… कलेक्टर ने किया शिक्षिका का सम्मान

By @dmin
Published: September 8, 2022
Share
SHARE

जांजगीर-चाम्पा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को की गई घोषणा पर जिले में एक दिन बाद से ही अमल शुरू हो गया। सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई की घोषणा होने के पश्चात जांजगीर-चाम्पा जिले में त्वरित पालन करते हुए हाई स्कूल मुलमुला की व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह द्वारा कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय का अनुवाद छत्तीसगढ़ी में कर पढ़ाया गया। मुख्यमंत्री के घोषणा पर त्वरित अमल कर विद्यार्थियों को अध्यापन कराने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीटर और फेसबुक में जारी कर जहा शिक्षिका और जिले की सराहना की, वहीं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के माध्यम से स्कूल में जाकर शिक्षिका को सम्मानित कराया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस पर राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की है। सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई से स्थानीय भाषा को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों में पढ़ाई के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। जिले के स्कूल में इस पहल के प्रारंभ होने पर कलेक्टर सिनहा के निर्देश पर पामगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शुक्ला, व सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जयराम सारथी समन्वयक द्वारा श्रीफल व पुष्पगुच्छ से शिक्षिका श्रीमती प्रतीक्षा सिंह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुलमुला टी आई मोहले, समन्वयक मधुसूदन शर्मा, अजय मरावी एवं स्कूल के स्टाफ उपस्थित थे।

Accident : भीषण दुर्घटना में टीचर की मौत, आमने सामने की टक्कर के बाद पेड़ से टकराई थी कार
shreekanchanpath 180 # 14 April 2024
बीजापुर दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : 457 करोड़ रुपए के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यों की देंगे सौगात
गुस्ताखी माफ: परिवहन विषाद के दौर से गुजर रहा छत्तीसगढ़
4 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक के तबादले, श्रीवास को भानपुरी तो शिवानंद को नगरनार की कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क निर्माण परियोजनाओं के कार्य समय सीमा में पूर्ण करें: अमिताभ जैन
Next Article CG के निलंबित IPS रजनेश की फिर बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने फैसला पटलकर दिया तगड़ा झटका CG के निलंबित IPS रजनेश की फिर बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने फैसला पटलकर दिया तगड़ा झटका

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?