ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Video : उत्तराखंड के धराली में फटा बादल, जमींदोज हुआ पूरा गांव… चार की मौत और सैकड़ों मलबे में दबे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Video : उत्तराखंड के धराली में फटा बादल, जमींदोज हुआ पूरा गांव… चार की मौत और सैकड़ों मलबे में दबे

By Mohan Rao
Published: August 5, 2025
Share
उत्तराखंड में बादल फटा
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के उत्तराकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। मंगलवार की सुबह लोगों ने सोचा भी न होगा कि ऐसा कुछ होगा। अचानक पहाड़ी से पानी व मलबा बहता गया और देखते ही देखते पूरा धराली गांव जमीदोज हो गया। इस हादसे में अब तक चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और सैकड़ों लोगों के मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। सीएम धामी ने हादसे की जानकारी ली और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। वहीं मौके के लिए आर्मी, पुलिस, एसडीआरएफ टीम रवाना हुई हैं।

पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। यहां पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं।

पीएम मोदी ने जताया दुख
धराली के हादसे को लेकर पीएम मोदी ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की है। उन्होंने X पर लिखा- उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं।

देखें वीडियो

इस क्लोज अप वीडियो से समझें उत्तरकाशी में कितनी बड़ी तबाही हुई है और लोगों को वक्त तक नहीं मिला बचने का!
pic.twitter.com/5id63N5Th2

— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) August 5, 2025
सेलूद में बोले सीएम बघेल: ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, कोरोना काल में भी नहीं थमी ग्रामीण विकास की गति
CG Breaking : चिल्लाते रहे लोग और 100 फीट की ऊंचाई से कूद गई किशोरी… फिर क्या हुआ… देखें यह Video
विधायक की पहल से शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा बड़ी कंपनी में जॉब, 8 जुलाई को रोजगार मेला
नववर्ष में हादसों का पहला दिन: पहाड़ गिरते ही मची चीख पुकार, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने दौड़े साथी
वैक्सीनेशन पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से सीरम ने खुद को किया अलग, कहा- यह कंपनी का विचार नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : भोजपुरी फिल्म में हीरोइन व सिंगर बनाने का दिया झांसा, पटना बुलाकर किया युवती से रेप
Next Article रणनीतिक खनिजों की खोज में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग, छत्तीसगढ़ में निकल-क्रोमियम-PGE की पुष्टि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?