ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले में 90 नलजल योजनाओं का रास्ता साफ… मिशन की बैठक में लिया गया निर्णय…. 26 हजार से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिया जाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिले में 90 नलजल योजनाओं का रास्ता साफ… मिशन की बैठक में लिया गया निर्णय…. 26 हजार से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिया जाएगा

By @dmin
Published: February 22, 2021
Share
Clear the way for 90 tap water schemes in the district
Clear the way for 90 tap water schemes in the district
SHARE

दुर्ग। स्वच्छ पेयजल सबको उपलब्ध कराने की दिशा में आज बड़ा निर्णय जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में 69 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से 90 नलजल योजनाओं को स्वीकृति दी गई। इन योजनाओं के माध्म से 26 हजार 562 परिवारों को नल कनेक्शन दिये जाएंगे। सभी नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह बड़ा कदम है। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का यह कार्य अतिशय महत्वपूर्ण है। इस पर कार्रवाई तेजी से करें। उल्लेखनीय है कि बैठक में पूर्व में स्वीकृत 30 नलजल योजनाओं के लिए निविदा आमंत्रित करने समिति ने अनुमोदन किया।
समिति द्वारा अनुमोदित किये जाने के बाद अब सबको पेयजल की दिशा में काम जल्द ही आरंभ हो सकेगा। इसके लिए आगे की प्रक्रिया के संबंध में आज समिति में विस्तार से चर्चा हुई। इन योजनाओं के आरंभ होने से सभी गाँवों में पेयजल की दिक्कत पूरी तरह दूर हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मंत्री परिषद की बैठक 13 फरवरी को आयोजित हुई थी। इसके पश्चात अधिसूचना जारी हुई थी जिसमें जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु एकल-समूह में ग्राम की नलजल योजना-रेट्रोफिटिंग कार्यों ( ग्राम के अंदर के कार्यों) का एकल-समूह में निविदा के माध्यम से क्रियान्वयन हेतु विभिन्न कार्यों सर्वे, डीपीआर, प्रशासकीय स्वीकृति , निविदा आमंत्रण, कार्यादेश जारी करने एवं क्रियान्वयन करने से संबंधित समस्त अधिकार एवं पाँच करोड़ रुपए तक के वित्तीय अधिकार जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को सौंपे गए हैं। इसकी विस्तृत जानकारी समिति के सदस्य सचिव एवं कार्यपालन अभियंता श्री समीर शर्मा ने समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को एवं समिति के सदस्यों को दी। उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु समूह जल प्रदाय योजनाओं( मल्टी विलेज स्कीम) के अंतर्गत क्रियान्वयन हेतु विभिन्न कार्यों से संबंधित अधिकार राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन को सौंपे गए हैं। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन को जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन हेतु समस्त वित्तीय शक्तियाँ प्रत्यायोजित की गई हैं। राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन को यह अधिकार होगा कि वह आवश्यकतानुसार जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को वांछित शक्तियों का प्रत्यायोजन कर सकेगा।

छत्तीसगढ़ कोसा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य: मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Big News : सरकार  की बड़ी कार्रवाई… जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई निलंबित, 4 को नोटिस
मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सली हिंसा की घटना में जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया : घटना की कड़ी निंदा की
Gustakhi Maaf: आया कीचड़ उछालने, कपड़े फाडऩे का मौसम
CG Breaking : 13 साल की बच्ची का कराने जा रहे थे ब्याह, पुलिस पहुंची तो परिजनों के उड़े होश, समझाइश के बाद रुकी शादी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन गुजरात की दोनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, दिनेशचंद्र और रामभाई मोकरिया जीते
Next Article टूलकिट मामला: कोर्ट ने दिशा रवि को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, दिल्ली पुलिस ने मांगी थी पांच दिन की कस्टडी टूलकिट मामला: कोर्ट ने दिशा रवि को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, दिल्ली पुलिस ने मांगी थी पांच दिन की कस्टडी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?