ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वच्छता ही सेवा अभियान : बीएसएफ के जवानों ने निकाली साइकिल रैली, लोगों को दिया जागरुकता का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्वच्छता ही सेवा अभियान : बीएसएफ के जवानों ने निकाली साइकिल रैली, लोगों को दिया जागरुकता का संदेश

By Mohan Rao
Published: September 17, 2024
Share
स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत
SHARE

भिलाई निगम ने भेलवा तालाब में किया स्वैच्छिक श्रमदान, सांसद विजय बघेल हुए शामिल

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न आयोजन जिला व निकाय स्तर पर चलाए गए। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमांत मुख्यालय रिसाली से साइकिल रैली निकालकर जागरुकता का संदेश दिया। वहीं नगर निगम भिलाई द्वारा भेलवा तालाब में स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने स्वच्छता में अपना हाथ बटाया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह अभियान जारी रहेगा।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज सुबह रिसाली स्थित सीमा सुरक्षा बल के सीमांत मुख्यालय में डीआईजी पीएसओ रमेश कुमार द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई गई। साइकिल रैली के माध्य स्वच्छता ही सेवा का संकल्प लिया गया। सीमांत मुख्यालय से रवाना होने के बाद साइकिल रैली रिसाली क्षेत्र का भ्रमण कर वापस मुख्यालय में समापन किया गया। साइकिल रैली में सैकड़ों जवानों ने हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। इस दौरान डीआईजी पीएसओ रमेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखनी है इसका ध्यान रखना होगा।

भिलाई निगम के सभी वार्डों में शुरू हुआ अभियान
नगर पालिक निगम द्वारा मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान नेहरू नगर भेलवा तालाब में सबुह 7:30 बजे स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम में शुरू हुआ। प्रारंभ होकर स्वच्छता एवं वायु प्रदुषण शपथ ग्रहण, रैली, मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, महापौर नीरज पाल, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कचरा संग्रहण कार्य में लगी गाड़ियो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

लोगों के मन में स्वच्छता की भावना जागी
संसद विजय बघेल ने कहा कि एक-एक लोगों के मन में यह भावना जागी है कि किस तरह अपने आप को स्वच्छ रखें। पहले लापरवाही होती थी पर अब शासन भी और प्रशासन भी देख न ले इस बात भाव है। एक केला भी खाकर छिलका कहां फेंके, किस जगह कचरा का डिब्बा जिसमें हम कचरा डालें यह ध्यान लोगो के मन में आया है। पहले लोग कचरा कहीं भी पफेंक देते थे। कहीं भी गंदगी फैला देते थे। ये भाब कब से शुरू हुआ है जब से माननीय मोदी जी ने यह अभियान की शुरूआत की है। महात्मा गांधी जी की तो एक परिकल्पा थी। महात्मा गांधी जी तो अदभूत थे। महात्मा गांधी जी ने तो हमें व देश को सीख दी थी परंतु उनके सिद्धांतों पर चलने का आव्हान किसी नेता ने नहीं किया था। संकल्प लेते थे लेकिन अधूरा रहता था। मगर शासकीय स्तर पर भी और सामाजिक स्तर पर, शैक्षणिक स्तर पर और धार्मिक स्तर पर भी इस अभियान को माननीय मोदी जी ने एक महाअभियान बना दिया।

लगातार जारी रहेगा अभियान
महापौर ने कहा कि आज से लेकर सफाई को लेकर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरूआत हुई है और यह अभियान लगातार नगर निगम के माध्यम से जारी रहेगा हम लोगों का इसमें लोगों तक पहुंचने का हर आदमी को बता पाएं कि सफाई हम लोगों के लिए कितनी जरूरी है। यह अभियान की शुरू आत अच्छी हुई है। कि लोगों ने स्वस्फूत होकर इसमें हिस्सा लिया है। इसमें आम लागों की सहभागिता नहीं होगी तब तक अपने शहर को प्रदेश को अपने देश को सहजने में पीछे रहेंगे। आज लोगों की भागीदारी रही वह सराहनीय रही। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में लगातार सफाई को लेकर जो निर्देश आएगा उसका पालन किया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता है कि घर से निकलने वाले कचरे की शुरूआत से हो। सफाई हमारे लिए बहुत ही जरूरी है अगर साफ सफाई रहेगा तो हमारा शहर सफा रहेगा। हमारा घर-परिवार भी साफ रहेगा साथ ही अच्छे से रहेंगे। घर में जैसे बच्चे हैं लोग है सभी स्वस्थ व निरोग रहेगा इसलिए सफाई ज्यादा जरूरी है। यहां हम लोगों को जागरूक करने के लिए आए हुए है कि जनता व लोगों को गीला कचरा, सूखा कचरा अलग देना है। खुले में कचरा नहीं फेंकना है, गंदगी नहीं फैलाना है। हमें अपने घर को परिवार को साथ अपने शहर, भिलाई को अच्छे से साफ-सुथरा रखना है।

सड़क हादसों के बाद मौके पर पहुंचेंगे एसडीएम और एसडीओपी, रोड सेफ्टी की खामियों की बनाएंगे रिपोर्ट
Big Breking: सरकार का ऐलान: छात्रहित में बड़ा फैसला, अब 12वीं के बाद नहीं जाना पड़ेगा बाहर
सेक्टर- 4 में मिला डेंगू का लार्वा, निगम की टीम किया नष्ट… 10 से अधिक मकान मालिकों पर लगाया जुर्माना
अरे आप तो 60 साल के जवान हैं, ऐसे गेड़ी चढ़ते मैं आज तक किसी को नहीं देखा: मुख्यमंत्री
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगेंगे क्लस्टर वार राजस्व शिविर, शहरी क्षेत्रों में निकायवार राजस्व शिविर लगाए जाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव विधायकों ने लगाई मुहर
Next Article shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024 shreekanchanpath 334 # 17 Sep 2024

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?